रेस 3 से भारी नुकसान- 20 दिनों में ही, सलमान खान की फिल्म सिनेमाघरों से गायब!
राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। लिहाजा, संजू के आते ही सलमान खान की रेस 3 पूरी तरह से दब चुकी है। जिसका नतीजा यह है कि महज रिलीज के 21 दिनों में ही रेस 3 के शोज अब ना के बराबर है। हर सिनेमाघर सिर्फ संजू के शोज दिखाना चाहता है और इसका खामियाजा रेस 3 को भुगतना पड़ा है। ट्यूबलाइट के बाद शायद यह सलमान की दूसरी फिल्म है.. जिसे इस तरह दर्शकों ने नकार दिया।
जॉन अब्राहम से फिल्म CLASH पर अक्षय कुमार का करारा बयान
संजू बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचा रही है कि सब हैरान हैं। पहले हफ्ते के बाद भी फिल्म का कहर जारी है, जिसे देखकर डिस्ट्रिब्यूटर्स काफी खुश हैं। फिल्म का क्रेज देखकर थियेटर मालिकों ने तो इस हफ्ते रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्मों को भी स्क्रीन देने से इंकार कर दिया है। अब ये फिल्म कुछ हफ्तों बाद रिलीज की जाएगी।

थियेटर मालिकों का साफ कहना है कि संजू का क्रेज कम नहीं हुआ है। लगभग सभी शोज हाउसफुल जा रही है। रेस 3 यहां तक की पद्मावत की तुलना में ही संजू के नंबर्स काफी शानदार हैं।
लिहाजा, किसी और फिल्म के लिए संजू के शोज क्यों कम करेंगे? यहां तक की 20 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म धड़क और सूरमा के लिए चिंता की बात है। संजू अभी आने वाले कुछ हफ्तों तक शांत नहीं होने वाली। बहरहाल, यह सलमान खान के लिए किसी झटके से कम नहीं।
बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications