LIVE: सलमान खान का धमाकेदार एंट्री सीन और रेस 3 में लोट पोट कर हंस रहे दर्शक
Recommended Video

ीसलमान खान की रेस 3 का पहला शो और शुरूआती रिपोर्ट सुनेंगे तो हंसते हंसते लोट पोट हो जाएंगे। दरअसल, वैसे तो हम कभी भी इस तरह, आपको लाइव फिल्म के बारे में नहीं बताने लग जाते हैं। बताना भी नहीं चाहिए।
लेकिन रेस 3 के साथ मामला कुछ अलग है। आप सबकी जान हम सबको बहुत प्यारी है। फिल्म की शुरूआत हुई है सलमान खान की धमाकेदार एंट्री से। उम्मीद के मुताबिक उनका एंट्री सीन काफी शानदार था।

लेकिन इसके बाद, अभी एक घंटा बीता है कि फिल्म ने सरदर्द दे दिया है। फिल्म के सभी किरदार छितरे हुए हैं। और कुल मिलाकर फिल्म में बस 10 मिनट के अंदर आपको बोर करने लग जाएगी।
पहली बात तो फिल्म में कुछ नया नहीं है और जो है वो एक्शन के नाम पर काफी नहीं है। वहीं, सलमान खान पूरी फिल्म में आपको अजीब सी भोजपुरी में बात करते दिखाई दे जाएंगे जो आपको इरिटेट के अलावा और कुछ नहीं करेगा।
कुल मिलाकर फिल्म में अगर कुछ तालियां मारने लायक है तो वो है सलमान खान का एंट्री सीन। बाकी तो पूरी फिल्म में आप माथा ही पीटते रह जाएंगे।
वैसे सलमान खान की एंट्री तो हमेशा ही शानदार रहती है। देखिए उनके टॉप 15 एंट्री सीन। बाकी तो अभी से ईद मुबारक !


Click it and Unblock the Notifications
