..................... Salman Khan's Race 3 has a cameo by Syllvestor Stallone? - Hindi Filmibeat

सलमान खान की #Blockbuster डील - एक और सुपरस्टार फाइनल, अक्षय से जीते रेस

सलमान खान कुछ चीज़ों को बड़ा दिल पर ले लेते हैं और ऐसी ही एक बात उन्होंने अक्षय कुमार की दिल पर ले रखी है। दरअसल, सलमान खान हॉलीवुड एक्शन स्टार सिल्वेस्टर स्टैलॉन के बहुत बड़े फैन हैं। लेकिन आज तक उनके साथ काम करने का मौका नहीं मिला है।

वहीं अक्षय कुमार की एक फिल्म थी कमबख्त इश्क। इस फिल्म में सिल्वेस्टर स्टैलॉन ने अक्षय कुमार के लिए कैमियो कर डाला था। बस तब से ये रेस चालू हो गई थी जो शायद अब रेस 3 पर खत्म हो गई है।

salman-khan-s-race-has-a-cameo-by-syllvestor-stallone

सूत्रों की मानें तो सलमान खान ने रेस 3 के लिए सिल्वेस्टर स्टैलॉन का एक कैमियो करवा लिया था। और इस बात का आधार माना जा रहा है स्टैलॉन का एक वीडियो जिसे सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया।

अब इस खबर में कितनी सच्चाई है पता नहीं लेकिन अगर वाकई ऐसा है तो रेस 3 के लिए ब्लॉकबस्टर डील साबित हो सकती है। क्योंकि स्टैलॉन की फैन फॉलोइंग में तो भाई जैसे लोग शामिल हैं तो सोचिए कि उनका फैन बेस कितना बड़ा होगा।

वहीं अगर इस कैमियो की खबर सच्ची है तो कम से कम सलमान खान अक्षय से तो रेस जीत जाएंगे। क्योंकि कमबख्त इश्क एक सुपरफ्लॉप फिल्म थी। हालांकि ये सारे कयास एक बार फिर झूठे ही निकल जाएंगे ऐसा हमें लगता है।

वैसे जानिए बॉलीवुड के वो यादगार कैमियो, जिन्होंने पूरी फिल्म ही पलट दी -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X