सलमान खान, रेस 3 को लेकर केवल नर्वस ही नहीं, दुखी भी है, लगाया इतना बड़ा सट्टा

सलमान खान रेस 3 की शूटिंग के दौरान बहुत ज़्यादा दुखी थे। ऐसा खुद रेमो डीसूज़ा ने बताया। दरअसल, फिल्म के एक्शन के लेवेल को ए-वन रखने के लिए सबसे बड़ा सट्टा लगाया गया एक से एक महंगी कारों पर। शूटिंग के दौरान कम से कम 16 कारों के चीथड़े उड़ा दिए गए। और ऐसा करने के कारण सलमान बड़ा दुखी थे।

सलमान को कार से कितना प्यार है ये तो सब जानते हैं। (नहीं नहीं, हिट एंड रन केस की बात नहीं कर रहे हैं) अब आंखों के आगे इतनी अज़ीज़ और बढ़िया कार के 200 चीथड़े उड़ जाएं तो कोई भी दुखी होगा। ऐसा ही सलमान खान के साथ भी हुआ।

salman-khan-s-race-3-climax-shot-half-the-time-16-cars-blown-to-pieces

वहीं दूसरी तरफ, फिल्म के क्लाईमैक्स को लेकर एक और दिलचस्प खबर किसी ने बताई। गौरतलब है कि फिल्म का क्लाईमैक्स आधे समय में शूट हुआ है। क्लाईमैक्स की शूट के दौरान, काफी मिलिट्री और सिक्योरिटी सेट पर थी क्योंकि इस दौरान काफी बम धमाके होने वाले थे।
[मेरी औकात ही नहीं कि सलमान से ईद पर टक्कर लूं - करण जौहर]

पूरा क्लाईमैक्स टॉम स्ट्रथर्स और अनल अरासु ने डिज़ाइन किया है। और इसे अब तक का सबसे लंबा चेज़ सीक्वंस माना जा रहा है। इस सीन को शूट करने में केवल 5 दिन का समय लगा।

गौरतलब है कि रेस 3 तकनीक के मामले में कोई भी औसत काम नहीं करना चाह रही है। फिल्म के लिए 5 कैमरा सेट सिस्टम इस्तेमाल किया गया है जिससे कि दर्शकों को बेहतरीन एक्सपीरियंस मिले।
[सलमान Vs रणबीर: सलमान बने बड़े दिलवाले, खुद ही बांट ली अपनी रिलीज़ डेट!]

फिल्म का क्लाईमैक्स अबू धाबी में शूट किया गया है और इसे शूट करने के लिए तीन अगल युनिट बनाई गई थी। यानि कि तीन सेट पर एक साथ एक्टर्स अपना अपना पार्ट शूट कर रहे थे। ऐसे ये तय है कि रेस 3 के क्लाईमैक्स ट्विस्ट काफी दिलचस्प होंगे। यानि कि ईद का इंतज़ार अब और लंबा लगेगा।

अब ये तो बात हो गई क्लाईमैक्स की। लेकिन फैन्स, फिल्म में सलमान की एंट्री देखने को काफी उत्साहित हैं। हालांकि उसके लिए 15 जून का इंतज़ार करना पड़ेगा। तब तक हम आपको दिखा देते हैं, सलमान के बेस्ट एंट्री सीन -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X