धमाकेदार एक्शन.. सलमान खान.. सीक्वल.. 2018 ईद.. और एक 'खास' रिकॉर्ड!
खबर थी कि टाईगर जिंदा है के बाद सलमान रेमो डिसूजा की डांस फिल्म की शूटिंग शुरु कर देंगे। लेकिन सलमान ने रेमो की फिल्म को पीछे कर दिया है और अब रेस 3 एक बार फिर सुर्खियों में है। खास बात है कि 'रेस 3' का निर्देशन भी रेमो ही करेंगे।
'टाईगर जिंदा है' को झटका.. रिलीज से पहले ही करोड़ों का LOSS
फिल्म में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडीज और डेजी शाह के नाम पर मोहर लगने की बात चल रही है। जबकि एक और एक्ट्रेस की तलाश जारी है। बहरहाल, फिल्म से जुड़ी एक और खास खबर बाहर आई है।

बता दें, सलमान खान की यह धमाकेदार एक्शन फिल्म 3डी फॉरमेट पर तैयार किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, फिल्म में धमाकेदार एक्शन सीन्स और कार स्टंट होने वाली है.. जो 3डी में काफी शानदार लगेगा। लिहाजा ऐसा प्लान किया जा रहा है।
वहीं, खास बात यह भी है कि सलमान खान दूसरे ऐसे सुपरस्टार होंगे, जिनकी फिल्म 3डी में तैयार की जाएगी। इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म रा.वन को हमने 3डी में देखा था।
बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications