''सलमान खान के होने की वजह से.. ट्यूबलाइट ने इतना कमाया.. वर्ना.....''

By Neeti

सलमान खान की ट्यूबलाइट ने सबका दिल तोड़ दिया.. दर्शकों का, समीक्षकों का.. और साथ ही बॉक्स ऑफिस का। जहां फिल्म से 300 करोड़ की उम्मीद थी.. वहां फिल्म सिर्फ 120 करोड़ पर सिमट कर रह गई। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म से डिस्ट्रब्यूटर्स को लगभग 75 करोड़ का नुकसान भी हुआ।

'टाईगर जिंदा है' से कैटरीना कैफ की झलक.. धमाकेदार होगा एक्शन सीन!

लेकिन खान परिवार ने इस ओर अच्छी पहल करते हुए डिस्ट्रब्यूटर्स की मदद करने की ठानी है। सलीम खान ने खुद सभी डिस्ट्रिब्यूटर्स की मीटिंग बुलाई और कहा है कि जुलाई अंत में फिल्म की कुल कमाई जब सामने आ जाएगी.. फिर लगभग 50 करोड़ तक नुकसान की भरपाई की जाएगी।

tubelight

इस बारे में सेंट्रल इंडिया के डिस्ट्रिब्यूटर जेपी चौकसे ने कहा, हां, यह सच है कि सलीम साब ने हम सबके साथ मीटिंग की है। यह खान परिवार की काफी अच्छी पहल है कि उन्होंने डिस्ट्रिब्यूटर्स का साथ देने की सोची। हर स्टार को ऐसी सोच रखनी चाहिए।

अक्षय कुमार के बाद.. अब सलमान खान के साथ फिल्म करनी है....!

Recommended Video

Salman Khan shares his EMOTIONAL Tubelight Journey | FilmiBeat

उन्होंने आगे कहा, सलमान खान के होने की वजह से फिल्म कुछ हद तक बच गई। वर्ना फिल्म में उनका किरदार जैसा था.. वही लोगों को रास नहीं आया। फिल्म की कहानी अंत में जाकर पूरी तरह से नीचे गिर जाती है। लोग उससे कनेक्ट ही नहीं कर पाए।

वहीं, कबीर खान ने ट्यूबलाइट की असफलता पर कहा था, हर फिल्म से आप बजरंगी भाईजान जैसे बिजनेस की उम्मीद नहीं कर सकते। लेकिन मेरी हर फिल्म की तुलना बजरंगी भाईजान से की जाने लगती है.. यह गलत है। मुझे ट्यूबलाइट पर गर्व है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X