..................... Salman Khan's Prem Ratan Dhan Payo Release Preponed - Hindi Filmibeat

'प्रेम रतन धन पायो' में ट्विस्ट..अब पहले ही हो जाएगी रिलीज!

[बॉलीवुड न्यूज] इस साल की दिवाली सलमान खान अपने नाम करने वाले हैं। जी हां, क्योंकि उसी मौके पर रिलीज होगी सलमान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो'। बहरहाल, फिल्म की रिलीज होने की तारीख में थोड़ा बदलाव आया है।

salman khan

फिल्म के निर्माताओं ने काफी पहले ही रिलीज होने की तारीख की घोषणा कर दी थी। दिवाली का मौका काफी सही भी था, लेकिन निर्देशक सूरज बड़जात्या ने इसमें एक ट्विस्ट डाल दिया। दरअसल, अब फिल्म 13 नवंबर को रिलीज न होकर दो दिनों पहले ही रिलीज हो जाएगी।

सलमान खान और सोनम कपूर की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' अब 11 नवंबर को रिलीज होने वाली है। यानि की फिल्म शुक्रवार को नहीं, बल्कि बुधवार को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। समय का यह बदलाव छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

DETAILS: जानें क्या है सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान'..

बुधवार को रिलीज होगी 'प्रेम तरन धन पायो', जिससे अब दर्शक तीन नहीं बल्कि 5 दिनों तक वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं। इस बारे में सूरज बड़जात्या कहते हैं कि सलमान खान और सोनम कपूर की पारिवारिक फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' उम्मीद करती है कि दिवाली के मौके पर दर्शक इस फिल्म के मूल्य और भारतीयता समझ पाएं।

फिल्म में सलमान खान, सोनम के अलावा नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर और अनुपम खेर जैसे कलाकार भी दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X