..................... Salman Khan’s plea for stay on conviction rejected, next hearing on October 28 - Hindi Filmibeat

बड़ा झटका: काले हिरण शिकार मामले में सलमान की याचिका खारिज

एक बार फिर से अभिनेता सलमान खान को बड़ा झटका लगा है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म अभिनेता सलमान खान की याचिका खारिज कर दी। आपको बता दें कि सलमान ने सुप्रीम कोर्ट से राजस्थान में काला हिरण का शिकार के मामले में दोषी करार दिए जाने के आदेश को निलंबित करने की गुजारिश की थी ताकि उन्हें लंदन का वीजा मिल सके। ब्रिटेन के अधिकारियों ने वीजा के लिए सलमान के सामने यही शर्त रखी थी।

बड़ा झटका: काले हिरण शिकार मामले में सलमान की याचिका खारिज

न्यायमूर्ति सुधांशु ज्योति मुखोपाध्याय और न्यामूर्ति प्रफुल्ल चंद्र पंत की पीठ ने हैरानी जाहिर करते हुए पूछा कि क्या दोषसिद्धि को आज तक निलंबित किया गया है और यह पूछा कि ऐसे कितने मामले हैं जिसमें निचली अदालत के फैसले के खिलाफ अपील में दोषसिद्धि को स्थगित किया गया है।

इतंजार खत्म: 21 सितंबर से सलमान लगायेंगे बिग बॉस 8 के जरिये सबकी वॉट

सलमान के वकील ने न्यायालय को बताया कि शीर्ष अदालत ने पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) नेता नवजोत सिंह सिद्धू की दोषसिद्धि को स्थगित किया था। लेकिन अदालत ने उनकी इस दलील को स्वीकार नहीं किया।

अदालत ने सलमान से कहा, "आप दोषमुक्त हो जाएं फिर विदेश जाएं

चूंकि सलमान खान के वकील ने अदालत से कहा कि अभिनेता ने अपनी दोषसिद्धि को निलंबित करने की यचिका इसलिए लगाई है क्योंकि ब्रिटेन का वीजा प्राप्त करने के लिए ऐसा किए जाने की जरूरत है। इसके उत्तर में अदालत ने कहा कि 'उन्हें यह जानना जरूरी नहीं है' कि ब्रिटेन क्या चाहता है और कानून का मापदंड सभी के लिए बराबर है। अदालत ने सलमान से कहा, "आप दोषमुक्त हो जाएं फिर विदेश जाएं।"

आखिर क्या है काल हिरण शिकार मामला इसको जानने के लिए आप नीचे की स्लाइड पर क्लिक कीजिये.....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X