..................... Salman Khan's Paint Date With Nephew Ahil Is Winning The Internet - Hindi Filmibeat

रंगो के साथ मामा-भांजे की मस्ती, सलमान खान भी आहिल के साथ बन गए बच्चा, Video वायरल

By Salman

सलमान खान की बहन अर्पिता ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है जो कि लगातार वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मामा सलमान खान अपने भांजे आहिल को पेंटिंग सिखाते हुए नजर आ रहे है और ये काफी अनोखा लग रहा है। बता दें कि भांजे की उम्र मात्र डेढ़ साल है और वो पेंटिंग कैसे कर सकते है तो इसके लिए सलमान ने अनोखा तरीका निकाला है। सलमान खान ने इस पेंटिंग के दौरान आहिल को रंगों में पूरी तरह से रंग दिया और उनको उठाकर पेंटिंग कर रहे है। इस दौरान सलमान खान की मस्ती के कई सीन भी आपको नजर आएँगे।

एक जगह तो सलमान खान आहिल को रंगों के ऊपर लेटने का इशारा भी करते है लेकिन आहिल मना कर देता है। ये मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है और काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

salman khan, bharat, सलमान खान, भारत

अर्पिता खान ने इस वीडियो को एक स्वीट सी मेमोरी की तरह पेश किया है जो कि काफी ज्यादा क्यूट वीडियो है। सलमान खान की बात करें तो वो बिग बॉस के अलावा फिल्म भारत को लेकर काफी ज्यादा बिजी है।

माल्टा के बाद इस फिल्म की लोकेशन बदल दी गई है। दरअसल सलमान खान- कैटरीना कैफ की अगली फिल्म भारत की शूटिंग अब अबु ढ़ाबी में होने वाली है।

फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने कहा है कि सलमान 27 या 28 सितंबर को अबु ढ़ाबी जाएंगे। जहां 15 दिनों तक लगातार कुछ अहम सीन्स की शूटिंग होनी है।

फिलहाल आप देखें सलमान खान और आहिल का ये वीडियो जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा और सलमान खान की मस्ती जो आपको काफी ज्यादा बचकाना लगेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X