Salman Khan का ओपन लेटर वायरल, 32 साल पहले अपने करियर को लेकर लिखी थी इतनी बड़ी बात!

सुपरस्टार सलमान खान ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तब ये किसी को नहीं पता था कि वो इतने बड़े सितारे बनेंगे कि पूरी दुनिया के लोग उनको पहचानने लगेंगे। आज उनके फैंस के लिए काफी बड़ा दिन है क्योंकि उनका जन्मदिन 27 दिसंबर को मनाया जाता है। आज मेगास्टार अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में बधाईयों के बीच एक ओपन लेटर भी वायरल हो रहा है जो कि सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत के समय लिखा था।
दरअसल सलमान खान का ये ओपन लेटर तब सामने आया था जब उन्होने अपनी पहली 'मैने प्यार किया' में काम किया था। सलमान खान का ये ओपन लेटर अब वायरल हो रहा है और उनके फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।
बता दें कि उस वक्त ना तो ट्विटर था, ना इंस्टाग्राम और ना ही फेसबुक.. इसलिए सलमान खान ने ये ओपन लेटर अपने हाथ से लिखा था। सलमान खान ने लिखा,

धन्यवाद देना है
यहां कुछ ऐसा है जो मैं चाहता हूं कि आप लोग मेरे बारे में जानें। सबसे पहले, मुझे स्वीकार करने और मेरे फैन होने के लिए मुझे आपको धन्यवाद देना है।

सलमान खान ने आगे लिखा
मैं अपने विवेक के अनुसार अच्छी स्क्रिप्ट्स पर काम कर रहा हूं और ध्यान केंद्रित कर रहा हूं क्योंकि मुझे पता है कि अब मैं जो कुछ भी करूंगा उसकी तुलना 'मैंने प्यार किया' से की जाएगी। इसलिए जब भी आप कोई घोषणा सुनें, निश्चिंत रहें कि यह एक अच्छी फिल्म बनने जा रही है और मैं इसे अपना 100% देने जा रहा हूं।

करियर को लेकर कही ये बात
मैं आपसे प्यार करता हूं और मुझे उम्मीद है कि आप मुझे प्यार करते रहेंगे क्योंकि जिस दिन आप मुझसे प्यार करना बंद कर देंगे, आप मेरी फिल्में देखना बंद कर देंगे और वह मेरे करियर का अंत है। मेरे निजी जीवन के बारे में, मेरे पास कहने के लिए बहुत कुछ नहीं है, आप इसे पहले से ही जानते हैं। मुझे खुशी हैं कि मुझे आप लोगों ने स्वीकार किया।''

टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान
सलमान खान इस समय अपनी फिल्म टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान को लेकर बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications