सलमान खान की नोटबुक से First Song 'नई लगदा' रिलीज- जहीर और प्रनूतन की जुदाई
सुपरस्टार सलमान खान की प्रोडक्शन में बन रही फिल्म नोटबुक का आज पहला गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने को सलमान खान ने ट्वीट किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ये गाना 'नई लगदा' काफी शानादार है ये गाना हीरो जहीर इकबाल और हीरोइन प्रनूनत की जुदाई पर आधारित है। इतना तो पक्का है कि ये गाना काफी बड़ा हिट होने वाला है। इस गाने को शानदार आवाज में विशाल मिश्रा और असीस कौर ने गाया है।
बता दें कि इस फिल्म से जहीर इकबाल और प्रनूनत धमाकेदार शुरुआत करने जा रहे हैं और हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है। ये एक अनोखी प्रेम कहानी है जो कि लोगों को पसंद आ सकती है।

फिल्म ज्यादातर कश्मीर में शूट हुई है। इस फिल्म को नितिन कक्कर ने निर्देशित किया है और सलमान खान इसके प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म जहीर और प्रनूतन के अलावा बच्चें भी जबरदस्त अभिनय करते हुए नजर आ रहें हैं।
ट्रेलर लॉंच के मौक पर सलमान खान ने सभी चाइल्ड आर्टिस्ट को बुलाया था। बता दें कि प्रनूतन..मोहनीश बहल की बेटी हैं और जहीर इकबाल..सलमान खान के बेस्ट फ्रेंड के बेटे हैं। आप देखिए ये शानदार गाना...


Click it and Unblock the Notifications











