Oppss.. अटक गई सलमान खान की ये धमाकेदार सीक्वल.. यहां जानें कारण!
सलमान खान की फिल्म नो एंट्री की सीक्वल पैसों की वजह अटकी पड़ी है। फिल्म के निर्माता और सलमान खान के बीच ये है मुसीबत।
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी साल 2005 की फिल्म 'नो एंट्री' आज भी लोगों को याद है। सलमान खान स्टारर इस कॉमेडी फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया था और हिट रही थी। बहरहाल, इस फिल्म के सीक्वल की खबरें काफी सुनी जा रही है।
''ट्यूबलाइट में.. बजरंगी भाईजान से पांच गुणा बेहतर होंगे सलमान खान''
खबर थी कि इसकी सीक्वल का नाम होगा.. नो एंट्री में एंट्री.. लेकिन बता दें, फिल्म काफी समय से बीच में ही अटकी पड़ी है और इसका कारण है पैसा। जी हां, सूत्रों की मानें तो, फीस को लेकर सलमान खान और फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर के बीच काफी अनबन हो चुकी है।

दरअसल, अनीस बज्मी ने काफी पहले ही फिल्म की कहानी सलमान और अनिल कपूर को सुनाई थी। दोनों को कहानी पसंद आई थी। लेकिन धीरे धीरे समय बदला.. अब सलमान खान सुपरस्टार हैं। लिहाजा, उनकी फीस भी बढ़ गई है।
सूत्रों के अनुसार, निर्देशक फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान को लेने के इच्छुक हैं। जबकि फिल्म में नई एक्ट्रेसस को लेने की बात चल रही है। खैर, फिलहाल तो फिल्म पैसों के बीच अटकी पड़ी है।
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications