सलमान खान की भांजी आयत का बर्थडे, पापा आयुष ने लिखा प्यार भरा नोट-PICS
सलमान खान और उनकी भांजी का बर्थडे एक ही पड़ता है। अर्पिता खान और आयुष शर्मा की बेटी आयत बीते रविवार एक साल की हो गई हैं। 27 दिसंबर को ही आयत और सलमान खान का जन्मदिन होता है। इस बार पूरे परिवार ने सलमान खान और आयत का जन्मदिन एकसाथ मिलकर बनाया। जिसकी खूबसूरत फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिली। खुद पापा आयुष शर्मा ने आयत संग क्यूट फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। वहीं सलमान व आयत की भी प्यारी तस्वीर देखने को मिली।
आयुष शर्मा ने पहले तो सलमान खान को सोशल मीडिया पर विश किया। उन्होंने सलमान खान की बजरंगी भाईजान वाली तस्वीर पोस्ट करते हुए खास पोस्ट भी लिखा। इसके बाद उन्होंने बेटी आयत की तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में आयत बेहद प्यार लग रही हैं। जिसके बाद आयत की ये क्यूट तस्वीर इंस्टाग्राम पर काफी वायरल भी हुई।
कोरोना के चलते सलमान खान की बर्थडे पार्टी ज्यादा बड़ी नहीं रखी गई। लेकिन परिवार व करीबियों के बीच बर्थडे सेलिब्रेशन सलमान खान के पणवेल फार्महाउस पर रखा गया। सभी ने जमकर एन्जॉय किया। प्यारी फोटो वीडियो सभी ने खूब पसंद की।


Click it and Unblock the Notifications











