सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री ने करवाया ऐड शूट, फ्लॉन्ट किए कर्व्स- ग्लैमरस Video
सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री मशहूर सेलेब स्टारकिड्स में से एक हैं जिनके डेब्यू पर फैंस की नजरें हैं। बॉलीवुड डेब्यू तो नहीं लेकिन अलिजेह का लेटेस्ट ग्लैमरस वीडियो सामने आया है जिसमें वह गॉर्जियस अवतार में नजर आ रही हैं। पहला मौका है जब अलिजेह अग्निहोत्री का बोल्ड वीडियो देखने को मिला। देखिए सलमान खान की नीस अलिजेह का ये वायरल होता वीडियो।
अलिजेह का ये वीडियो एक ऐड शूट से सामने आया है। जिसमें वह ज्वैलरी ऐड शूट के लिए फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं। अलिजेह का ये अवतार यकीनन बेहद इंप्रेस करने वाला है। वह ज्वैलरी के साथ साथ अपना ग्लैमरस अवतार भी फ्लॉन्ट कर रही है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर ये वीडियो धड़ल्ले से छा गया है।

अलिजेह के लुक की बात करें तो वह ग्रीन बॉडीकॉन टॉप और जींस में नजर आ रही हैं। खुले बालों में वह काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं। उन्होंने हाथों और गले में एसेसरीज कैरी की हैं। वह एकदम स्टाइलिश अवतार में नजर आ रही हैं देखिए अलिजेह का वीडियो।

कौन हैं अलिजेह अग्निहोत्री
सलमान खान की बहन अलविरा खान और प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री की बेटी अलिजेह हैं। अलिजेह मशहूर स्टारकिड्स में से एक हैं जो जल्द ही इंडस्ट्री में कदम रख सकती हैं।

बॉलीवुड डेब्यू
पिछले कुछ समय से अलिजेह अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी चर्चा में हैं।कुछ समय खबरें आई थीं कि धर्मेंद्र के पोते राजवील देओल के साथ अलिजेह अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। लेकिन अभी तक इस तरह की खबरों पर ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया।

अलिजेह अग्निहोत्री का इंस्टाग्राम
अलिजेह अग्निहोत्री का इंस्टाग्राम पर वेरीफाइड अकाउंट हैं। जहां उन्हें हजारों लोग फॉलो करते हैं। ढेर सारी अलिजेह ने अपनी फोटो शेयर की हैं।

दोस्तों संग फोटो
इस तस्वीर में अनन्या पांडे, अलिजेह, शनाया कपूर के साथ अलाना पांडे नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











