टाईगर 3 के बाद ब्लैक टाईगर बनेंगे सलमान खान, धमाकेदार बायोपिक की डीटेल्स
सलमान खान, बॉलीवुड के टाईगर हैं। ऐसा हम और आप मानें या ना मानें लेकिन उनके फैन्स और उनके प्रोड्यूसर्स ऐसा मानते हैं। ये तो आपको पता है कि अपने 32 साल के करियर में सलमान खान अपनी पहली बायोपिक करने जा रहे हैं। और अब पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो ये बायोपिक है रवींद्र कौशिक पर।
जानकारी के लिए बता दें, रवींद्र कौशिक एक भारतीय जासूस हैं जिन्हें Black Tiger के नाम से जाना जाता है। रवींद्र की ज़िंदगी बेहद प्रभावशाली थी और वो भारत के लिए पाकिस्तान आर्मी में जासूस का काम करते थे।

माना जा रहा है कि इस फिल्म का नाम भी ब्लैक टाईगर हो सकता है। फिल्म को डायरेक्ट करेंगे राजकुमार गुप्ता। सलमान खान को फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई है और टाईगर 3 - भाईजान के बाद वो इस फिल्म पर काम शुरू कर सकते हैं।

एक था टाईगर से शुरूआत
सलमान खान ने एक दमदार जासूस बनने की शुरूआत की कबीर खान की यशराज फिल्म एक था टाईगर के साथ। शुरू में माना गया कि ये फिल्म ही रवींद्र कौशिक पर बनी है लेकिन बाद में ये केवल एक काल्पनिक कहानी निकली।

इंडियाज़ मोस्ट वांटेड
इससे पहले, अर्जुन कपूर की राजकुमार गुप्ता फिल्म इंडियाज़ मोस्ट वांटेड को भी रवींद्र कौशिक की कहानी बताया जा रहा था लेकिन वो भी महज़ अफवाहें निकलीं। अब आखिरकार ये बायोपिक, सलमान खान के हिस्से आई है।

टाईगर ज़िंदा है
सलमान खान, टाईगर ज़िंदा है में भी एक भारतीय जासूस की भूमिका निभा चुके हैं। ऐसे में उन्हें रवींद्र कौशिक के किरदार को निभाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। खासतौर से तब जब वो पहले से ही टाईगर सीरीज़ की अगली फिल्म कर रहे हैं।

टाईगर 3 की तैयारी
सलमान खान और कैटरीना कैफ एक बार फिर टाईगर 3 के साथ फैन्स का दिल जीतने की कोशिश करते दिखाई देंगे। लॉकडाउन से पहले, फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस बार फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं बैंड बाजा बारात फेम मनीष शर्मा।

फ्लॉप फिल्मों की लगी है लाईन
गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में सलमान खान ने औसत और फ्लॉप फिल्मों की लाईन लगा दी है। इनमें ट्यूबलाइट से लेकर भारत और रेस 3 से लेकर दबंग 3 तक शामिल है। ऐसे में सलमान को कड़ी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। खासतौर से तब जब उनके साथ के एक्टर्स अजय देवगन, सैफ अली खान, अक्षय कुमार और आमिर खान बेहतरीन काम कर रहे हैं।

राधे से उड़ा मज़ाक
हाल ही में ईद पर रिलीज़ हुई फिल्म राधे के बाद तो लोगों ने सलमान खान का खूब मज़ाकउ उड़ाया। फिल्म जब लीक हुई तो यहां तक कहा गया कि फिल्म देख कौन रहा है जो इसे लीक किया गया है।

करियर पर फोकस
अब सलमान खान एक्शन और मसाला फिल्मों से दूर, दमदार कहानियों वाली फिल्म पर फोकस करना चाहते हैं। वक्त आ चुका है कि वो अपने करियर की दिशा बदलें क्योंकि ज़ाहिर तौर पर दर्शक उन्हें मसाला फिल्मों में नकार चुके हैं।

स्पाई यूनिवर्स
दिलचस्प ये है कि सलमान खान के किरदार टाईगर के साथ यशराज फिल्म्स पहले से एक स्पाई यूनिवर्स बनाने की तैयारी में हैं जिसके मुख्य किरदार होंगे टाईगर सलमान, पठान शाहरूख और वॉर के कबीर ऋतिक रोशन। ऐसे में देखना है कि ब्लैक टाईगर के साथ सलमान खान अपने करियर को किस तरह अलग और सफल दिशा में ले जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











