#SultanAlert: सलमान का 440 वोल्ट का झटका मिला?
सलमान खान की सुलतान को लेकर लोगों का एक्साइटमेंट धीरे धीरे बढ़ रहा है। फिल्म 6 जुलाई को रिलीज़ हो रही है और लोगों का उत्साह फिल्म को लेकर इतना बढ़ चुका है कि सुलतान से जुड़ी हर खबर वायरल हो जाती है।ट
अब रिलीज़ होना है सुलतान का अगला गाना 440 वोल्ट। गाने का पहला लुक आ चुका है और सलमान खान इतने धमाकेदार लग रहे हैं कि वाकई वो किसी को भी 440 वोल्ट का झटका दे सकते हैं।
इससे पहले फिल्म के दो गाने - जग घुमेया और बेबी नू बेस पसंद है रिलीज़ हो चुका है। फिल्म के हर गाने में सलमान खान की दबंग छाप दिख रही है और उनका हर डांस ज़बर्दस्त दबंगई के अलावा कुछ नहीं लग रहा है।
लेकिन बेबी नू बेस पसंद है कि कोरियोग्राफर फराह ने कहा कि ऐसे छिछोरे से स्टेप करते हुए सलमान खान काफी क्यूट लगते हैं इसलिए उन्होंने गाने की कोरियोग्राफी ऐसी रखी कि वो थोड़े से शैतानी भरे स्टेप करते नज़र आएं।
देखिए सलमान खान के ऐसे ही कुछ छिछोरे स्टेप्स -


Click it and Unblock the Notifications











