CONFIRM: सलमान खान की अगली फिल्म.. कुछ ऐसा जो किसी ने नहीं सोचा!
सलमान खान भी अब रिस्क लेना सीख रहे हैं। जी हां, इस साल सलमान ने सुल्तान जैसी फिल्म की.. जो उनकी इमेज से काफी अलग फिल्म थी। वहीं, उनके अगली फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। बता दें, यह कहानी है एक ऐसे आदमी की जो फेमस मेल STRIPTEASE पब चलाता है।
सलमान खान के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म एक ऐसे बंगाली आदमी की कहानी इंडिया से अमेरिका जाता है और फेमस मेल STRIPTEASE पब चलाता है। कहानी है सोमन बनर्जी की। जिसने Chippendales बनाया.. एक ऐसा नाइट स्पॉट, जो मेल striptase के लिए फेमस रहा है। सलमान खान ने खुद इस फिल्म को कंफर्म किया है।
सलमान, शाहरूख, आमिर.. की ब्लॉकबस्टर FINAL.. लेकिन फंस गए ऋतिक!

यहां जानें सलमान खान की आना वाली फिल्में-
ट्यूबलाइट
कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म 2017 के ईद पर रिलीज होगी।
टाईगर ज़िंदा है
सलमान खान अपनी फिल्म 'एक था टाईगर' के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। वहीं, फिल्म से कैटरीना कैफ का नाम भी जोड़ा जा रहा है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करने वाले हैं।
दबंग 3
सलमान खान- सोनाक्षी सिन्हा की दबंग जोड़ी धमाका करने के लिए तैयार है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है.
किक-2
2014 में आई फिल्म किक के सीक्वल पर भी काम किया जा रहा है। बता दें, इस फिल्म में सलमान डबल रोल निभाते नजर आएंगे। सलमान इस फिल्म के हीरो भी होंगे और विलेन भी।
क्षणम रीमेक
सुपरहिट तेलुगु फिल्म क्षणम के हिंदी रीमेक में सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी फाइनल हो सकते हैं। अफवाह है कि साजिद नाडियावाला ने फिल्म के राइट्स खरीद लिये हैं।
सूरज बड़जात्या की फिल्म
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने सूरज बड़जात्या को एक स्क्रिप्ट लिखने को कहा है.. और फाइनल किया है कि इस फिल्म में वही मेनलीड एक्टर होंगे।
धूम 4
यशराज फिल्म्स की धूम 4 से भी सलमान खान लगातार जुड़े हुए हैं। हालांकि इस फिल्म के कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications







