#ALERT: 2018 में ये होगा सलमान खान का दूसरा धमाका...अक्षय कुमार को टक्कर!
सलमान खान अभी ट्यूबलाइट के झटके से उबरे नहीं हैं कि अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लग चुके हैं। सूत्रों की मानें तो ये फिल्म सलमान खान जल्द ही शुरू कर देंगे और इसका नाम होगा भरत। फिल्म को सलमान खान की बहन अलवीरा प्रोड्यूस कर रही हैं और उनके सुलतान डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर इसे डायरेक्ट करेंगे।
अब दिलचस्प ये है कि 2018 में केवल सलमान खान ही देशभक्ति के रंग में सराबोर होंगे। बल्कि अक्षय कुमार की गोल्ड भी इसी साल में रिलीज़ होगी। और सलमान की फिल्म में भी कूट कूट कर देशभक्ति का फ्लेवर मिलेगा।

ये फिल्म सलमान खान के जीजाजी अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस करेंगे और ये ब्लॉकबस्टर कोरियन फिल्म ओड टू माय फादर का रीमेक होगी। अली ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि अभी कुछ भी डीटेल्स देना काफी जल्दबाज़ी होगी।
फिल्म को भारत की कहानी में ढाला जाएगा और इसकी पृष्ठभूमि होगी भारत - पाकिस्तान विभाजन। गौरतलब है कि सलमान के नाम के साथ 10 सीक्वल जुड़ चुके हैं, कुछ बन रहे हैं, कुछ प्लान में हैं और कुछ अफवाहें -


Click it and Unblock the Notifications