..................... Salman Khan's new tubelight still is happy - Hindi Filmibeat

#ShootPic: ट्यूबलाइट की नई तस्वीर में सलमान को देख सब 'हैप्पी' हो जाएंगे!

सलमान खान और डांस दो मज़ेदार चीज़ें हैं। जब भी सलमान मस्त होकर डांस वाले मूड में आते हैं तो मज़ा आ जाता है। हाल ही में उन्होंने ट्यूबलाइट के सेट पर ऐसा ही एक गाना शूट किया है।

सलमान खान जब भी एकदम फुलटू डांस के मू़ड में आते हैं तो मज़ा ही आ जाता है। ट्यूबलाइट के लिए भी सलमान खान ने ऐसा ही एक हैप्पी सॉन्ग शूट किया है। कबीर खान ने इस गाने की एक तस्वीर अपने सोशल नेटवर्क पर सांझा की।

तस्वीर में सलमान खान बहुत सारे लोगों के साथ काफी मस्ती भरे मूड में दिख रहे हैं। शायद किसी शादी या पार्टी में हैं। वहीं उनका स्टेप देखकर लग रहा है कि ये स्टेप भी हर सलमान स्टेप की तरह मशहूर होने वाला है।

Salman Khan Tubelight pics

हाल ही में ट्यूबलाइट का एक और गाना शूट हुआ। और सलमान खान इस गाने में पहाड़न औरतों के साथ ठुमके लगाने वाले हैं। इतना ही नहीं, उनकी एक तस्वीर तो एक छिछोरे से स्टेप के साथ पहले ही वायरल हो चुकी थी।

वैसे हाल ही में सलमान खान और कबीर खान के बीच झगड़े की काफी खबरें थीं। वजह भी काफी दिलचस्प थी। लेकिन ये भी है कि उसके बाद से फिल्म की कोई खबर किसी को नहीं मिली।

वहीं सलमान खान की एक था टाईगर सीक्वल की खबरें आती रहीं। ऐसे में ट्यूबलाइट को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे। अब जब कबीर खान ने ये नई तस्वीर शेयर की है तो सबकी जान में जान आई।

वैसे देखिए सलमान खान और उनके कुछ वायरल डांस स्टेप -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X