#Kaatil: सलमान खान की ये टाईगर PIC देखकर दिसंबर तक इंतज़ार कैसे होगा!
सलमान कैटरीना टाईगर ज़िंदा है के लिए ऑस्ट्रिया में एक रोमांटिक गाना शूट कर रहे हैं और तस्वीरें देखकर तो आपके होश उड़ जाएंगे और दिसंबर का इंतज़ार तो नहीं ही हो पाएगा।
सलमान खान और कैटरीना कैफ एक रोमांटिक गाना शूट कर रहे हैं और इस गाने से सलमान की पहली तस्वीर देखने के बाद आप फिल्म की रिलीज़ का इंतज़ार नहीं कर पाएंगे। पर दुख ये है कि आपको दिसंबर तक का इंतज़ार तो करना ही पड़ेगा।
इस गाने के लिए सलमान खान की सुलतान तिकड़ी काफी मेहनत कर रही है। यानि कि म्यूज़िक डायरेक्टर विशाल - शेखर और ़फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर।

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाईगर ज़िंदा है को लेकर हाल ही में कुछ कडे फैसले किए गए। दरअसल, जो कुछ भी शूट होता था वो लीक पहले हो जाता था। ऐसे में सलमान ने सेट पर सिक्योरिटी बढ़वाई और फैन्स ने उनका साथ देने का फैसला किया।
[ऐश्वर्या के पापा मेरे बारे में बिल्कुल ठीक सोचते थे...गलती मेरी है - सलमान खान]
ये तय हुआ कि टाईगर ज़िंदा है कि कोई भी तस्वीर अब किसी को देखने नहीं मिलेगी। लेकिन सलमान का स्टारडम और फैन्स का फैसला दोनों ही धरा रह गया। क्योंकि सेट से एक नई तस्वीर वायरल हो रही है।
देखिए सलमान और कैटरीना की कुछ खास तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications