#PicOfTheDay: प्रियंका चोपड़ा को टुकुर टुकर देखता रह गया सलमान का आहिल!
प्रियंका चोपड़ा का फैन कौन नहीं है। लेकिन सलमान खान के भांजे आहिल, यानि कि अर्पिता खान के बेटे, प्रियंका चोपड़ा के लेटेस्ट फैन हैं। हाल ही में आहिल सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा से मिला।
जहां प्रियंका चोपड़ा को टुकुर टुकुर देखता ही रह गया वहीं सलमान खान ने उसे सुलतान बनने की ट्रेनिंग शुरू कर दी। वीडियो में सलमान खान आहिल को पहले मैं हूं हीरो तेरा गाना सिखा रहे हैं। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इसके बाद वो सुलतान का गाना सुनाने लगते हैं और बच्चा खुश हो जाता है। इस बीच सलमान उसे थोड़ा सुलतान बनने की ट्रिक भी सिखाते हैं और बच्चा ध्यान से सुनता रहता है।
वहीं प्रियंका चोपड़ा आहिल से मिलने आईं और ढेर सारी तस्वीरें शेयर की। अर्पिता खान और प्रियंका चोपड़ा काफी अच्छी दोस्त हैं और आहिल पीसी के साथ काफी मज़े में दिख रहे थे।

हालांकि शुरू में वो थोड़ा चौंक ज़रूर गए थे कि आखिर सब चल क्या रहा है लेकिन फिर उन्होंने भी अपनी पीसी आंटी के साथ काफी इंजॉय किया....OOps पीसी और आंटी...Nah...आहिल के एक्सप्रेशन से तो नहीं लग रहा ;)


Click it and Unblock the Notifications