Salman Khan के अंदाज पर फिदा हुए फैंस, इसलिए ट्विटर पर ट्रेंड हुआ मेगास्टार का नाम!

Salman Khan

Recommended Video

Salman Khan पहुंचे 23rd IIFA Awards में, paps Salman को देख हुए बेकाबू,गुस्से में थे Salman Khan?

सुपरस्टार सलमान खान अक्सर किसी ना किसी करण चर्चा में रहते हैं और उनको लेकर उनके फैन्स सोशल मीडिया पर प्यार बरसाते हैं। इस वक्त उनको लेकर एक बार फिर से चर्चा है और उनका नाम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। जी हां सलमान खान आईफा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे थे और उनका लुक काफी शानदार लग रहा था। इसके बाद उनके फैन्स ने ट्विटर पर उनकी तस्वीरों की झड़ी लगा दी और हैशटैग सलमान खान ट्रेंड होने लगा।

सलमान खान की तस्वीर को साझा करते हुए फैन्स उनकी फिल्म के लिए उत्सुक दिखाई दिए और टाइगर 3 के साथ-साथ किसी का भाई किसी की जान की रिलीज का इंतजार करते दिखे।

फैंस मांग कर रहे थे कि सलमान खान जल्दी से अपनी फिल्मों के टीजर रिलीज करें। इसके अलावा फैन्स का कहना है कि वो सलमान खान के जन्मदिन का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि उस दिन किसी ना किसी फिल्म से कुछ बड़ा सामने आएगा।

फैन ने सलमान खान की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा

फैन ने सलमान खान की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा

एक फैन ने सलमान खान की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'फरहान अख्तर और वरुण धवन के सामने सलमान खान ज्यादा जवान लग रहे हैं।' इसके अलावा एक फैन ने लिखा है, ''दिन गुजरने के साथ साथ सलमान खान और भी जवान होते जा रहे हैं।''

टीजर रिलीज होगा

टीजर रिलीज होगा

एक फैन ने कहा है कि, ''सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर 27 दिसंबर 2022 को किसी का भाई किसी की जान का टीजर रिलीज होगा।''

 वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

हालांकि सलमान खान की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। वर्कफ्रंट पर सलमान खान टाइगर 3 को लेकर भी चर्चा में चल रहे हैं।

'टाइगर 3'

'टाइगर 3'

'टाइगर 3' में वो कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ दिखाई देंगे। इसके अलावा वो पूजा हेगड़े, राम चरण और शहनाज गिल के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में भी नजर आएंगे।

 मेहनत कर रहे हैं

मेहनत कर रहे हैं

इन दोनों फिल्मों के लिए सलमान खान काफी मेहनत कर रहे हैं। सलमान खान अक्सर ईद पर धमाका करते हैं लेकिन 2022 में उनकी ईद खाली थी और इसको लेकर फैंस काफी दुखी हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X