सलमान खान की लोकप्रियता को देखते हुए, प्रसिद्ध पेय ब्रांड ने देशभर में लगाए सुपरस्टार के बिलबोर्ड!

By Staff

इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि सलमान खान के प्रशंसकों की संख्या अनगिनत है और सभी आयुवर्ग के बीच उनकी व्यापक लोकप्रियता के कारण, अभिनेता ब्रांड के बीच भी एक पसंदीदा नाम है। हाल ही में, सलमान को एक लोकप्रिय पेय ब्रांड के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में हस्ताक्षरित किया गया था। ऐसे में, ब्रांड ने सलमान खान के साथ अपना नया कैंपेन लॉन्च किया है जो लॉन्च के कुछ ही समय में वायरल हो गया।

सलमान की पैन-इंडिया अपील को देखते हुए, इस पेय ब्रांड ने भारत भर में अभिनेता के बिलबोर्ड स्थापित किए है। अभिनेता युवा पीढ़ी के बीच बेहद लोकप्रिय है और उन पर अभिनेता का एक मजबूत प्रभाव है।

salman khan, सलमान खान

जब प्रशंसकों की बात आती है, तो सलमान खान ने अपनी खुद की एक लीग बनाई है जिसे वह हर बार अपनी फिल्म की रिलीज के साथ साबित करते आये हैं। नजीतन, अभिनेता की हर फ़िल्म रिलीज़ के दौरान सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने मिलती है।

सलमान खान ने एक प्रभावशाली फिल्मोग्राफी का निर्माण किया है और इस प्रक्रिया में वह एक घरेलू नाम बन गए है। सुपरस्टार ने समय के साथ हर बार यह साबित किया है कि वह अपनी हर फिल्म के साथ जनता के बीच दिलचस्पी बनाये रखना बखूबी जानते है और यही बात उनके प्रशंसकों को उनकी तरफ़ बांधे रखती है।

सलमान अपनी अगली रिलीज "राधे: मोस्ट वांटेड भाई" के लिए कमर कस रहे हैं जो 22 मई 2020 में ईद के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X