Shoot PICS: सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'.. कहीं 'बजरंगी भाईजान 2' तो नहीं!

By Neeti

सलमान खान की अगली फिल्म है कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ट्यूबलाइट'.. फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग लद्दाख में पूरी हो चुकी है। जबकि फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग मनाली में शुरु हो चुकी है। बहरहाल, फिल्म के सेट से कई तस्वीरें लीक हुई हैं, जहां सलमान खान शूटिंग करते दिख रहे हैं।

इन तस्वीरों में ज्यादातर सलमान खान स्वेटर पहने आम आदमी जैसे ही दिख रहे हैं। ठीक वैसा ही, जैसा लुक उन्हें फिल्म बजरंगी भाईजान में दिया गया था। बता दें, बजरंगी भाईजान के निर्देशक भी कबीर खान थे.. और ट्यूबलाइट का निर्देशन भी वही कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो बजरंगी भाईजान के तरह ट्यूबलाइट भी ह्यूमन एंगल पर बनी फिल्म है। हम्ममम.....

#Alert: 'ट्यूबलाइट' एक्ट्रेस का ऐसा होगा LOOK.. सलमान खान की को-स्टार!

ट्यूबलाइट एक लव स्टोरी है, जो 1962 के इंडो-चीनी लड़ाई पर आधारित है। कबीर खान के निर्देशन में बन रही है यह फिल्म साल 2017 के ईद पर रिलीज होगी। बता दें, यह सलमान खान और कबीर खान की साथ में तीसरी फिल्म होगी।

नीचें देखें ट्यूबलाइट के सेट की तस्वीरें-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X