Salman Khan: एक्टर का पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार वाले मामले पर जल्द होगी सुनवाई

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहते ही हैं। हाल ही में खबर आई है कि, बॉम्बे हाई कोर्ट एक पत्रकार के साथ कथित दुर्व्यवहार से जुड़े एक मामले में निचली अदालत द्वारा जारी समन को चुनौती देने वाली सलमान खान की याचिका पर 30 मार्च को फैसला सुनाएगा।
खैर बता दें कि पत्रकार अशोक पांडे ने आरोप लगाया था कि, अप्रैल 2019 में अभिनेता और उनके बॉडीगार्ड नवाज शेख ने उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की थी।
इस केस में पत्रकार के मुताबिक अभिनेता ने मुंबई की एक सड़क पर साइकिल चलाते समय उनका मोबाइल फोन उस छीन लिया था, जब कुछ मीडियाकर्मियों ने उनकी तस्वीरें लेनी शुरू कर दी थी।
साथ ही, उन्होंने दोनों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया था। इस घटना के बाद उन्होंने अंधेरी के मजिस्ट्रेट कोर्ट एक निजी शिकायत दायर की थी, जिसमें दोनों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की गई थी।
वहीं पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर इस पर सुनवाई करते हुए मजिस्ट्रेट ने 57 वर्षीय अभिनेता को समन जारी कर दिया गया था। बाद में, सलमान ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इस याचिका में अभिनेता ने अपनी हाईकोर्ट से आदेश को रद्द करने की मांग की थी।


Click it and Unblock the Notifications












