बॉलीवुड का दबंग है भाग्य भरोसे, जानिये कैसे

बॉलीवुड के टाईगर सलमान खान अपने भाग्य के भरोसे बॉक्स ऑफिस के सुपरस्टार बन गए हैं ऐसा हम नहीं बल्कि सलमान खान के करीबी दोस्तों का कहना है। अभी तक तो सभी को यही पता था कि सलमान खान अपने साथ हमेशा अपना लकी ब्रेसलेट रखते हैं। लेकिन शायद आपको ये नहीं पता कि सलमान खान के पास लकी ब्रेसलेट के अलावा लकी बेल्ट भी है जो वो पिछले कई सालों से लगातार पहन रहे हैं।

सलमान खान ने 2006 से अब तक एक ही बेल्ट पहनी हुई है और सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि अपनी निजी समय में भी वो उसी बेल्ट को पहनते हैं। हालांकि 2006 से लेकर 2010 सलमान खान की फिल्मे कुछ ज्यादा कमाई नहीं कर पाई लेकिन 2010 से उनकी किस्मत के सितारे बुलंदी पर हैं। वांटेड के बाद रेडी, दबंग और इस साल एक था टाईगर ने तो सलमान को बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ सफलता दी।

कहा गया कि इस फिल्म ने अपना लकी ब्रेसलेट नहीं पहना था लेकिन इसके बावजूद उनकी फिल्म ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। अब इतनी सफलता के बाद सलमान खान बॉलीवुड के दूसरे किंग खान बन गए हैं और बाकी के खान उनसे पीछे हो गए हैं। लेकिन अभी भी आमिर खान बिना किसी लकी ब्रेसलेट या बेल्ट के टॉप की कुर्सी पर विराजमान हैं उन्हें पीछे छोड़ने के लिए अभी सलमान खान को और किसी लकी चार्म की जरुरत होगी। तो कह सकते हैं कि सलमान खान का लक उनके सुपरस्टार बनने के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X