लवरात्रि: सलमान खान को भीड़ में पीटने वाले को 2 लाख का इनाम, इस हिंदू संगठन का ऐलान
सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म लवरात्रि इस समय मुसीबतों मे घिरती नजर आ रही है। इस बार कुछ ऐसा हुआ है जो आपको चौका देगा। दरअसल इस फिल्म से सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा फिल्मी सफर की शुरुआत करने जा रहे है। बता दें कि फिल्म का नाम उसकी समस्या का कारण बन रहा है।
दरअसल विश्व हिंदू परिषद ने इस नाम पर आपत्ति दर्ज कराई है और फिल्म ना रिलीज होने देने की बात कही थी लेकिन अब एक और हिंदू संगठन ने इस फिल्म के विरोध में सलमान खान को मारने वाले को 2 लाख का इनाम रखा है। जी हां उनका कहना है कि जो भी सलमान खान को भीड़ में पीटेगा वो दो लाख रुपए जीतेगा।

बता दें कि इस नए हिंदू संगठन का नाम है हिंदू ही आगे..और ये संगठन सलमान खान की फिल्म लवरात्रि का विरोध कर रहे है। बता दें कि इस संगठन के आगरा यूनिट के अध्यक्ष गोविंद परासर का कहना है कि मै उस इंसान को 2 लाख रुपए का पुरस्कार दूंगा जो कि सलमान खान को भीड़ में पीटेगा।
गौरतलब है फिल्म लवरात्रि की शूटिंग चल रही है और ये एक गुजरात की कहानी है। फिल्म को इस साल नवरात्रि के मौके पर 5 अक्टूबर को रिलीज करने की बात चल रही है।
विश्व हिंदू परिषद के विरोध के बाद ही सलमान खान फिल्म का नाम बदलने की बात कही थी और अपने फैंस से ही इस फिल्म के लिए कोई अच्छा नाम बताने की गुजारिश की थी।
इसके बाद भी इस तरह की बात सामने आई है जिसने काफी ज्यादा सवाल खड़े कर दिए है। विश्व हिंदू परिषद इससे पहले भी कई फिल्मों पर सवाल उठा चुका है।
इसके पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म को ना रिलीज होने देने के लिए काफी ज्यादा बवाल काटा गया था और कई तोड़फोड़ की गई थी।
बता दें कि सलमान खान इस समय फिल्म रेस 3 के लिए काफी ज्यादा व्यस्त चल रहे है और फिल्म की प्रमोशन कर रहे है।
इसमे कोई दो राय नही हैं कि सलमान खान की फिल्म ईद में रिलीज होने वाली है और बॉक्स ऑफिस में धमाल करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications












