PHOTO LEAK: बजरंगी - रसिका की ईदी ऐसी होगी!
[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान और करीना कपूर बजरंगी भाईजान के लिए एक स्पेशल गाना शूट कर रहे हैं जो कि ईद पर होगा। भई अब जब फिल्म ईद पर ही रिलीज़ हो रही है तो ईदी तो बनती है ना। खैर इस गाने की डीटेल्स भी आ चुकी हैं। सलमान खान और करीना इस गाने को फिल्म के प्रमोशन के लिए शूट कर रहे हैं।
गाना शायद ही फिल्म का हिस्सा हो। सलमान खान इस गाने में लाल पठानी सूट में नज़र आएंगे जबकि करीना एक चमकदार सलवार कमीज़ में नज़र आएंगी। गाने के बोल हैं आज की पार्टी मेरी तरफ से ईद मुबारक ईद मुबारक।
[PIC OF THE DAY: कभी सलमान-करिश्मा के सेट मिलने जाती थीं करीना]
सलमान खान के साथ इस गाने में 50 डांसर होंगे। सभी ईद का जश्न मनाते दिखेंगे। वैसे काफी समय बाद बॉलीवुड में ईद पर कोई गाना आ रहा है। इससे पहले रणबीर कपूर और सोनम कपूर स्टारर सावरिया में यूं शबनमी के कुछ भाग में ईद दिखाई गई थी।


Click it and Unblock the Notifications















