भारत: Leak हो गई सलमान खान की शानदार तस्वीर, Surprise कर देगा नया अवतार
सलमान खान इस समय फिल्म भारत को लेकर काफी ज्यादा सीरीयस है और फिल्म के लिए लगातार मेहनत कर रहे है। बता दें कि हाल ही में सलमान खान की फोटो फिल्म के सेट से वायरल हुई है जो कि सोशल मीडिया पर छाई है। भारत से वैसे तो कोई ना कोई फोटो सामने आती रहती है लेकिन इस बार जो फोटो सामने आई है उसमें सलमान का काफी अलग तरह का लुक नजर आ रहा है।
इस फिल्म को लेकर फैंस काफी इंतजार कर रहें है जो कि आने वाली ईद पर रिलीज की जाएगी। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और दिशा पटानी नजर आने वाली है।

सलमान खान की फिल्म को निर्देशक अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहें है और इसको सलमान खान की बहन अलवीरा खान प्रोड्यूस कर रहीं हैं। इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियां तब सामने आई थी जब प्रियंका चोपड़ा का नाम फिल्म के लिए फाइनल हुआ था और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म छोड़ दी थी।


Click it and Unblock the Notifications