..................... Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के गानों का तहलका, चार्ट में सबसे ऊपर; आपकी लूप में कौन सा गाना है शामिल? Salman Khan's Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan songs topped the charts; Which song is in your loop? - Hindi Filmibeat

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के गानों का तहलका, चार्ट में सबसे ऊपर; आपकी लूप में कौन सा गाना है शामिल?

By Filmibeat Desk
salman-khan-s-kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-songs-topped-the-charts-which-song-is-in-your-loop

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' अपने गानों को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है। लव सॉन्ग से लेकर फुट टैपिंग वाले गानों तक, इस फिल्म के एल्बम में हर तरह का गाना शामिल किया गया है। यही वजह है कि फिल्म के 5 गानों में से 4 गानों ने टॉप 20 की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है जिसमें सलमान खान का सॉन्ग 'जी रहे हम' पहले नंबर पर हैं।

म्यूजिक प्लेटफार्मों द्वारा जारी किए गए हालिया टॉप 20 की सूची में, 5 गानों में से 4 गाने टॉप पर हैं- 'बिली बिली', 'जी रहे हम', 'येंतम्मा', और 'नैयो लगदा'।

फ़िल्म के सारे गाने अपनी अलग तरह की बीट्स के साथ फैंस को एक्साइटेड कर रहे हैं। वहीं, हाल ही में रिलीज हुए 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर ने ऑडियंस के उत्साह को एक स्तर और बढ़ा दिया है। सलमान खान के गाने का मूव भी काफी वायरल हुआ है।


सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर जैसे कलाकार शामिल हैं। यह एक्शन, फैमिली-ड्रामा इस शुक्रवार (21 अप्रैल) को ईद पर रिलीज होने वाली है।

खास बात है कि सलमान खान लगभग चार सालों के बाद बड़ी स्क्रीन पर अपनी फिल्म के साथ आने वाले हैं, लिहाजा इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X