सलमान खान की फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki jaan से आई तगड़ी अपडेट, खुश हो जाएंगे फैंस!

kisi ka bhai kisi ki jaan

ये साल 2022 सलमान खान (Salman Khan) के फैंस के लिए काफी बुरा रहा है लेकिन साल 2023 में ये सारी कमी पूरी होने वाली है। जी हां, सलमान खान कुछ बड़े धमाके करने वाले हैं और इनमें से एक ''किसी का भाई किसी की जान'' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) भी है। जी हां, सलमान खान इस फिल्म से अपने फैंस को खास तोहफा देने वाले हैं। अब किसी का भाई किसी की जान से एक बड़ी खबर आ रही है और पता चला है कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है।

जी हां, इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि सलमान खान की इस फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है और इसको लेकर जल्दी ही आधिकारिक ऐलान हो सकता है।

सलमान खान के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं, फैंस पहली बार दोनों सितारों को एक साथ देखने के लिए उत्सुक हैं। पूजा के अलावा इस फिल्म में कई सितारे नजर आएंगे और इस लिस्ट में शहनाज गिल और सिद्धार्थ निगम भी शामिल हैं।

ये सभी सितारे पहली बार सलमान खान के साथ किसी फिल्म में स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। सलमान खान आखिरी बार फिल्म राधे में नजर आए थे जोकि साल 2021 में ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

इस फिल्म को अच्छा रिसपॉन्स मिला था और उनके साथ दिशा पाटनी नजर आईं थीं। वर्कफ्रंट सलमान खान किसी का भाई किसी की जान के अलावा टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म की शूटिंग भी लगातार जारी है। टाइगर की ये तीसरी फिल्म है और इसके पहले की दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस सुपरहिट थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X