और ले ही लिया सलमान ने शाहरूख से बदला, तोड़ा 'चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकार्ड
लीजिये दोस्तों.. खुश हो जाइये क्योंकि आपके चहेते सितारे सलमान खान ने अपने कट्टर दुश्मन शाहरूख खान को आखिरकार मात दे ही दी। उनकी फिल्म 'किक' ने शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के रिकॉर्ड आखिरकार तोड़ ही दिया है।
सलमान की फिल्म 'किक' ने अब तक 227 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है जिसके कारण वो पिछले साल रिलीज हुई शाहरूख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' जिसने की 226 करोड़ का बिजनेस किया था, उसे पछाड़ दिया है। आपको बता दें कि शाहरूख की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' पिछले साल ईद पर ही रिलीज हुई थी और उसने सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' का रिकार्ड तोड़ा था।
यही नहीं सलमान मियां की फिल्म 'किक' बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गयी है। आपको बता दें कि 'धूम 3' बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। 'धूम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ रुपये की कमाई की है।
शाहरूख के बाद अब सलमान की नजर रितिक पर
वहीं 'क्रिश 3' ने 240 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसलिए अब सलमान खान की नजर रितिक रोशन की सुपरहिट फिल्म 'क्रिश 3' पर है, समीक्षकों को उम्मीद है कि शाहरूख रितिक का भी रिकार्ड तोड़ ही देंगे।
मालूम हो कि साजिद नाडियाडवाला की पहली निर्देशित फिल्म 'किक' वैसे तो दक्षिण भारतीय फिल्म की रिमेक है लेकिन इसकी हिंदी में पटकथा चेतन भगत ने लिखी है। इस फिल्म में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीस, रणदीप हुड्डा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मिथुन चक्रवर्ती की अहम भूमिकाएं हैं। फिल्म के गाने भी सुपरहिट हो चुके हैं। इस फिल्म में सलमान खान ने भी गाना गाया है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/zHPvJrfti4A?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
