सलमान खान की किक 2 इस दिन होगी रिलीज- साजिद नाडियाडवाला ने भी कर दिया बड़ा खुलासा!
हाल ही में सलमान खान ने एक फिल्म कभी ईद कभी दिवाली है ऐलान करके फैंस को सरप्राइज दिया था और तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म कैसी होगी। इसके अलावा ये भी सवाल सामने आया था कि क्या किक 2 अब लंबे समय के लिए ठंडे बस्ते में चली गई है। लेकिन अब हम आपके सारे सवालों के जवाब लाए हैं क्योंकि किक 2 बनेगी भी और 2 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी। पता चला है कि सलमान खान किक 2 की शूटिंग अगले साल ही शुरु करने वाले हैं।
किक 2 को लेकर प्रोड्यूसर और सलमान खान के दोस्त साजिद नाडियाववाला ने कंफर्म किया कि फिल्म की स्क्रिप्ट खत्म होने वाली है। प्रोड्यूसर का कहना था कि वो और सलमान किक 2 का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

साजिद का कहना था कि वो और सलमान करीब 6 सालों बाद दोबारा साथ आ रहे हैं। ऐसे में में साजिद को जुड़वा वाली फीलिंग आ रही है। साजिद ने ये भी खुलासा किया कि उन्होने किक के सीक्वल से पहले ही कभी ईद कभी दिवाली की स्क्रिप्ट लिखना शुरू कर दिया था।
इस फिल्म में सलमान एक अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। कभी ईद कभी दिवाली फैमिली एंटरनेनर के साथ एक्शन से भरपूर होगी। साजिद ने कहा कि मुझे उम्मीद है फिल्म काफी पसंद की जाएगी। फिलहाल सलमान खान इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं...


Click it and Unblock the Notifications











