सलमान खान की 'कभी ईद कभी दिवाली' को आयुष शर्मा ने ठुकरा दिया था, बड़ा कारण आया सामने!

सुपरस्टार सलमान खान इस वक्त कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं और इस लिस्ट में उनकी एक फिल्म कभी ईद कभी दिवाली भी शामिल है। इस फिल्म से आयुष शर्मा को लेकर कुछ ऐसा सामने आ रहा है जो कि चर्चा में है। खबरों की मानें तो आयुष शर्मा पहले इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले थे फिर किसी कारणवश उन्होने ये फिल्म ना करने का फैसला किया था। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को लिए उनको साइड रोल ऑफर हुआ था।

इसके बाद आयुष शर्मा ने अब से साइड कैरेक्टर रोल नहीं करने का फैसला किया है। सूत्र ने कहा, "अंतिम में सराहना मिलने के बाद, आयुष ने बड़ी फिल्मों में चरित्र भूमिकाएं नहीं करने का फैसला किया है।

aayush sharma, kabhi eid kabhi diwali, salman khan, आयुष शर्मा, कभी ईद कभी दिवाली, सलमान खान

सलमान भी ऐसा ही महसूस करते हैं, क्योंकि कभी ईद कभी दीवाली में आयुष का ट्रैक महत्वपूर्ण नहीं था। उन्हें सलमान के छोटे भाई की भूमिका निभानी थी, हालांकि पूरी फिल्म सलमान के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती रही।

फरहाद सामजी निर्देशित

फरहाद सामजी निर्देशित

इसके अलावा पता चला है कि "फरहाद सामजी निर्देशित इस एक्शन कॉमेडी में दो और कलाकार मुख्य भूमिका निभाने के लिए आएंगे। फिलहाल कास्टिंग का काम जोरों पर चल रहा है क्योंकि फिल्म फरवरी के अंत तक शुरू हो जाएगी।

सलमान खान के साथ आयुष शर्मा

सलमान खान के साथ आयुष शर्मा

सलमान खान के साथ आयुष शर्मा ने जिस तरह की दमदार परफॉर्मेंस अंतिम द फाइनल ट्रुथ में दी है वो किसी से भी छिपी नहीं है। निश्चित ही आयुष शर्मा को फिल्म में काफी पसंद किया गया था और उनके अभिनय की जमकर तारीफ की गई थी।

टाइगर 3

टाइगर 3

सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर बिजी चल रहे हैँ। इसके अलावा आयुष शर्मा को लेकर अभी किसी तरह का ऐलान नहीं हुआ है कि वो किस फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं।

कभी ईद कभी दिवाली

कभी ईद कभी दिवाली

कभी ईद कभी दिवाली की बात करें तो कुछ समय पहले पता चला था कि सलमान खान की इस फिल्म का नाम बदलकर भाईजान हो गया है लेकिन इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

 वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

हालांकि सलमान खान जब भी इसके बारे में बात करते हैं तो सिर्फ कभी ईद कभी दिवाली ही कहते हैं। वर्कफ्रंट पर सलमान खान किक 2, ब्लैक टाइगर, बजरंगी भाईजान 2 और दबंग 4 जैसी फिल्मों को लेकर काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X