डिब्बाबंद नहीं हो रही है सलमान खान की कभी ईद कभी दिवाली, 2 महीने बाद शुरु होगी शूटिंग!
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्में अक्सर खबरों का हिस्सा रहती हैं और इस वक्त एक बड़ी खबर कभी ईद कभी ईद कभी दिवाली को लेकर आ रही है। गॉशिप गलियारों से ये आवाज उठी थी कि सलमान खान ये फिल्म कभी ईद कभी दिवाली अब नहीं बनेगी और वो ठंडे बस्ते में चली गई है। ये भी कहा जा रहा था कि राधे ने जिस तरह से अच्छी कमाई नहीं की है, इसके कारण सलमान खान अब शाहरुख खान की तरह रिस्क नहीं लेने के मूड में हैं।
जिस तरह से शाहरुख खान ने जीरो के फ्लॉप होने के बाद लंबा ब्रेक लिया था और अच्छी स्क्रिप्ट करने की ठानी थी सलमान खान भी उसी रस्ते चलेंगे। कोईमोई की इस खबर के बाद फैंस काफी निराश हुए थे।

लेकिन इस बात को लेकर अब प्रोड्यूसर्स ने जवाब दिया है और कहा है कि कभी ईद कभी दिवाली डिब्बाबंद नहीं हो रही है। कोईमोई की इस खबर को रिपोस्ट करते हुए साजिद नाडियाडवाला ने लिखा है कि..

साजिद नाडियाडवाला का ट्वीट
'मैं इस तरह की सभी फेक खबरों से इंकार करता हूं, हैशटैग गैरजिम्मेदाराना पत्रकारिता। सेट पहले ही बन चुका है और एक गाना भी रिकॉर्ड हो चुका है। 2 महीनों के अंदर यानि नवंबर तक फिल्म की शूटिंग भी शुरु होने वाली है।'

फैंस काफी खुश हैं
इसके बाद से सलमान खान के फैंस काफी खुश हैं कि मेगास्टार की ये फिल्म किसी तरह से डिब्बाबंद नहीं हो रही है। इस फिल्म को लेकर कुछ समय पहले खबर आई़ थी कि फिल्म का नाम बदल दिया गया है। अब ये फिल्म भाईजान के नाम से रिलीज की जाएगी।

कभी ईद कभी दिवाली
मेकर्स का मानना था कि कभी ईद कभी दिवाली काफी बड़ा नाम है और सलमान खान को शूट नहीं कर रहा है। वर्कफ्रंट पर सलमान खान इस समय टाइगर 3 और अंतिम को लेकर काफी बिजी हैं और कुछ समय पहले अंतिम का पहला गाना विघ्नहर्ता रिलीज हुआ है।

अंतिम
इस गाने में तगड़ा एक्शन दिखाया गया है और सलमान खान के साथ आयुष शर्मा भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। बात करें टाइगर 3 की तो फिल्म की शूटिंग इस वक्त चल रही है और सलमान खान के साथ पूरी स्टारकास्ट इस वक्त तुर्की में मौजूद है।

टाइगर 3 से आएगी अपडेट
काफी जल्दी इस फिल्म से भी बड़ा अपडेट सामने आने वाला है। सलमान खान के साथ फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। इमरान हाशमी इस फिल्म में निगेटिव रोल निभा रहे हैं।

बड़े बड़े धमाकों का इंतजार
जैसा कि साजिद नाडियाडवाला ने ऐलान किया है कि 'भाईजान' फिल्म की शूटिंग भी 2 महीनें के अंदर शुरु होने वाली है, इससे इतना तो तय है कि आने वाले समय में सलमान खान के साथ कई बड़े धमाके देखने को मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications