सलमान खान की जुड़वा के 25 साल हुए पूरे, वरुण धवन ने कर डाले ऐसे पोस्ट!
सुपरस्टार सलमान खान की धमाकेदार फिल्म जुड़वा को 25 साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस उनको बधाई दे रहे हैं। सलमान खान- डेविड धवन की ये शानदार फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और उनके साथ इस फिल्म में अभिनेत्री करिश्मा कपूर और रंभा नजर आईं थीं। फिलहाल फिल्म ने 25 साल पूरे किए हैं और इस मौके पर वरुण धवन ने एक पोस्ट किया है जो कि चर्चा में है।
वरुण ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वरुण 'जुड़वां' अवतार में देखे गए और उन्होने लिखा, "देख क्या रहे हो? जुड़वा है जुड़वा।" उन्होंने वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा था कि,

"जुड़वा के 25 साल #sajidnadiadwala #daviddhawan।" इससे पहले दिन में, करिश्मा कपूर ने भी इस फिल्म की यादों को साझा किया था। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और सभी जानते हैं कि 90 के दशक में सलमान खान और करिश्मा कपूर को एक साथ कितना पसंद किया जाता था।
इस फिल्म का रीमेक की सालों बाद बना जिसमें अभिनेता वरुण धवन नजर आए। इस फिल्म में वरुण के साथ तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडीज लीड रोल में थीं। फिल्म ने रिलीज होकर अच्छी खासी कमाई की थी।
वरुण धवन की बात करें तो इस वक्त वो फिल्म भेड़िया को लेकर काफी बिजी हैं और उनके साथ अभिनेत्री कृति सैनन नजर आने वाली हैँ। फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही है लेकिन किसी ना किसी कारण वो टल जाती है। इस फिल्म में वरुण धवन को काफी अलग तरह के किरदार में देखने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications