फिल्म मलंग के मुरीद हुए सलमान खान- ट्रेलर देखते ही कर डाला ऐसा ट्वीट
हाल ही में फिल्म मलंग का दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ था और लोगों ने इसको काफी ज्यादा पसंद किया था। इसके बाद कई सितारों ने भी इस फिल्म के ट्रेलर को पसंद करते हुए ट्वीट किया था। लेकिन इस समय सुपरस्टार सलमान खान ने भी इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक ट्वीट किया है। सलमान खान को ट्रेलर काफी ज्यादा पसंद आया है और उन्होने लिखा है.. उई मां... झक्कास ट्रेलर।
बता दें कि सलमान खान के जिगरी दोस्त अनिल कपूर इस फिल्म में हैं राधे में उनकी को-होस्ट दिशा पटानी भी फिल्म में नजर आ रही है। आदित्य रॉय कपूर इस फिल्म के लीड रोल में नजर आने वाले हैं तो वहीं कुणाल खेमू की एंट्री भी चौंकाने वाली है।

काफी कम बार देखा जाता है कि सलमान खान किसी फिल्म या ट्रेलर की तारीफ करते हैं। फिल्म की बात करें, तो 'मलंग' को 'एक विलेन' के डायरेक्टर मोहित ने डायरेक्ट किया है।
इस फिल्म के ट्रेलर में भी कहीं-ना-कहीं 'एक विलेन' की झलक दिखाई दे रही है। फिल्म के चारों लीड किरदार 'विलेन' होने के कटघरे में खड़े हैं। फिलहाल फिल्म कैसी होती है ये तो रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











