हॉलीवुड में नज़र आएंगी सलमान की जैकलीन फर्नांडीज़ खान
किसे कब कितना लाइमलाइट में लाना है ये सलमान खान को अच्छी तरह पता है। पिछले कुछ दिनों से अगर उनकी चर्चा हुई है तो उसमें एक कारण हैं जैकलीन फर्नांडीज़। सलमान ने मीडिया को पूरा मौका दिया और मसाला भी। बात की लिमिट तब हुई थी जब सलमान ने जैकलीन को JFK यानि जैकलीन फर्नांडीज़ खान कहकर बुलाया था।
खैर अब सलमान की JFK ने उड़ान भर दी है। मतलब इतनी मीडिया अटेंशन ने कटवा दिया है उनका टिकट टू हॉलीवुड। डेफिनीशन ऑफ फियर नाम की एक फिल्म में जैकलीन को एक रोल मिला है।
गौरतलब है कि उनकी पिछली फिल्म किक में भी उन्होंने एक मनोवैज्ञानिक का रोल था। यह हॉलीवुड फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है और जैकलीन इस रोल को पाकर बेहद खुश हैं। उन्होंने ट्विटर पर फिल्म का ट्रेलर जारी करते हुए अपने रोल के बारे में गेस करने को कहा। खैर हमें उनसे ये भी पूछना था कि क्या वो सलमान की बहन अर्पिता की शादी में जा रही हैं???


Click it and Unblock the Notifications
