सलमान और अक्षय की भिडंत- बॉक्स ऑफिस पर ईद 2020 को टकराएंगी 'इंशाल्लाह' और 'सूर्यवंशी'
सुपरस्टार सलमान खान और अक्षय कुमार की दोस्ती में इस बार कड़वाहट पड़ सकती हैं! क्योंकि दोनो की तगड़ी भिड़ंत होने जा रही है। हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार की सूर्यवंशी और सलमान खान की इंशाल्लाह की। सूर्यवंशी को लेकर अक्षय कुमार ने कहा था कि वो ईद 2020 में फिल्म रिलीज करेंगे लेकिन उन्होने इसके लिए सलमान से परमिशन नहीं ली थी। सोचा ऐसा जा रहा था कि सलमान शायद 2020 की ईद में फिल्म रिलीज नहीं करेंगें लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
सलमान खान ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि वो ईद 2020 में फिल्म को रिलीज करेंगें। इसके अलावा गिरीश जौहर ने ट्वीट करते हुए इसके बारे में लिखा है।

सलमान अब तक का सबसे बड़ा धमाका संजय लीला भंसाली के साथ करने जा रहे हैं और इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट की नई नवेली जोड़ी दिखने वाली है।
अब सलमान को कई सालों से ईद पर कब्जा करके बैठे हैं और इतनी बड़ी फिल्म के ऐलान के बाद अगर अक्षय कुमार अपनी रिलीज डेट नहीं बदलते हैं तो दोनो में दरार भी पड़ सकती है।
सलमान ने शूटिंग को लेकर कहा कि ''संजय फिल्म बाद में रिलीज़ करेंगे इसलिए मैं दबंग की शूटिंग पहले शुरू करूंगा। दबंग दिसंबर में रिलीज़ होगी और हम अगले साल ईद पर आएंगे।'' बता दें कि फिल्म सूर्यवंशी रोहित शेट्टी निर्देशित करेंगें।


Click it and Unblock the Notifications