सलमान खान की इंशाल्लाह ईद 2020 से पोस्टपोन लेकिन रिलीज़ से पहले कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश
सलमान खान - आलिया भट्ट स्टारर इंशाल्लाह, ईद 2020 पर रिलीज़ होने जा रही थी लेकिन सलमान खान ने अभी एलान कर दिया है कि फिल्म पोस्टपोन हो चुकी है। अब फिल्म की नई रिलीज़ डेट क्या होगी फिलहाल किसी को नहीं पता लेकिन रिलीज़ से पहले फिल्म की कमाई लोगों को पता चल चुकी है और सबके होश उड़ चुके हैं।
सलमान खान की ये भंसाली फिल्म अपने थियेटर राइट्स जयंतीलाल गाड़ा की कंपनी को 190 करोड़ में बेच चुकी है। संजय लीला भंसाली काफी समय से फिल्म के लिए एक अच्छी डील चा रहे थे और आखिरकार ये डील उनके हाथ लग गई।

रही फिल्म की बात तो इंशाल्लाह की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है जहां फिल्म के एक गाने की शूटिंग चल रही है। अब चूंकि भंसाली और उनकी फिल्ममेकिंग से हर कोई वाकिफ है, ये फिल्म ईद तक पूरी हो पाती, इस पर हर किसी को शक था। फिल्म फिल्हाल केवल थियेटर राइट्स से ही इतना कमा चुकी है।
अभी फिल्म के सैटेलाइट राइट्स और म्यूज़िक राइट्स बिकना बाकी है। और अगर अनुमान लगाया जाए तो फिल्म इन्हीं से लगभग 250 करोड़ की कमाई कर लेगी। वैसे देखिए बॉलीवुड की सबसे महंगी डील -


Click it and Unblock the Notifications











