..................... सलमान खान की गैलेक्सी अपार्टमेंट में बम मिलने की खबर, पुलिस ने छानी पूरी बिल्डिंग | Salman Khan's home at Galaxy Apartments gets a bomb threat, Cops search his house - Hindi Filmibeat

Breaking : "सलमान खान के घर में बम है, दो घंटे में फटेगा, रोक सको तो रोक लो", मुंबई पुलिस में हड़कंप

मुंबई पुलिस में आज तब अफरा तफरी मच गई जब उन्हें एक फोन कॉल ने बताया कि सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर में बम है जो दो घंटे में फट जाएगा। इतना ही नहीं, मुंबई पुलिस को धमकी भी मिली की रोक सको तो रोक लो।

इसके बाद तो मुंबई पुलिस में अफरा तफरी मच गई। सलमान खान के घर पहुंचकर मुंबई पुलिस ने एक एक कोना छाना और तब तक छानते रहे जब तक की तसल्ली नहीं हो गई कि ये फोन कॉल किसी की शैतानी थी।

salman-khan-s-home-at-galaxy-apartments-gets-a-bomb-threat-cops-search-his-house

इसके बाद ये पता लगाना शुरू किया गया कि आखिर ये कॉल आया कहां से। तो पता चला कि एक गाज़ियाबाद के एक 16 साल के लड़के ने ये शरारत की है। तीन से चार घंटे तक सलमान के घर की तलाशी की गई।

बांड्रा पुलिस को जब पता चला कि ये एक 16 साल के लड़के की शरारत है, उसे तुरंत पुलिस के सामने हाज़िरी देने का फरमान जारी हुआ। जब लड़का पुलिस स्टेशन पर पहुंचा तो फिर उसे ज्यूविनाईल कोर्ट ले जाया गया।

अब ये लड़का सलमान का फैन था या इसने केवल स्टार को तंग करने के लिए ऐसा किया पता नहीं। देखिए फैन्स की कुछ ऐसी हरकतें जिसने स्टार्स को किया परेशान -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X