#ViralVideo: सलमान के लिए उनकी 'गर्लफ्रेंड' गा रही हैं - तू है हीरो मेरा!
सलमान खान ने आज तक नहीं माना है कि उनके और यूलिया वंतूर के बीच कुछ है लेकिन अब देखिए ये वीडियो जहां यूलिया सलमान के लिए तू है हीरो मेरा गा रही हैं। वो भी वैलेंटाइन स्पेशल!
भई सलमान खान का वैलेंटाइन तो अब जाकर मना है। क्योंकि यूलिया वंतूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वैलेंटाइन स्पेशल वीडियो डाला है जहां वो बड़े प्यार से सलमान खान का गाना मैं हूं हीरो तेरा का फीमेल वर्जन गा रही हैं।
गाने में ज़्यादा अंतर नहीं है लेकिन बस आखिरी लाइन में वो तू है हीरो मेरा गाती दिख रही हैं। वहीं यूलिया इस वी़डियो में बेहद खूबसूरत भी लग रही है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि वैलेंटाइन पर खास लोगों के लिए। वीडियो देखने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें।


Click it and Unblock the Notifications
