फोर्ब्स लिस्ट में नाम होने पर सलमान खान का FUNNY बयान..
सलमान खान ने फोर्ब्स लिस्ट में सबसे अधिक मेहनताना लिए फोर्ब्स लिस्ट में नाम जारी किए जाने पर अपना बहुत ही फनी बयान दिया है।
सलमान खान बॉलीवुड के सबसे अधिक फी चार्ज करने वाले स्टार हैं। फोर्ब्स लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार का नाम शामिल है। हाल में जब सलमान खान से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया।
सलमान खान ने कहा कि "मैं और शाहरुख कल यही बात कर रहे थे कि ये क्या (फोर्ब्स लिस्ट) है? हमेशा हमें पैसे कुछ भी खरीदने के लिए कम पर जाते हैं....मैं आज तक अपना घर नहीं खरीद पाया हूं।पहले मुझे कुछ लाख कम पड़ते थे और अब करोड़। अभी मेरे मुझे घर खरीदने के लिए कुछ करोड़ कम पड़ रहे हैं और ये फोर्ब्स लिस्ट।"

शायद सलमान खान के फैन्स या किसी को इस बात का यकीन ना हो कि साल में 250 करोड़ अधिक कमाने वाले सलमान खान को भी पैसों की कमी होती है। जी हां लेकिन सलमान खान ने खुद बोला कि उन्हें पैसों की जरूरत पड़ती है। आपको बता दें कि सलमान खान का प्रोड्क्शन हाउस भी है और साथ ही बीइंग ह्युमन की क्लॉदिंग लाइन भी।
सलमान खान अपनी कमाई का 10% हिस्सा अपने पास रखते हैं लेकिन बाकी पैसे वो बीइंग ह्युमन चैरिटी को दे देते हैं। फिलहाल सलमान खान ट्यूबलाइट रिलीज के बाद वापस टाइगर जिंदा हैं की शूटिंग में लग जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











