Mumbai rain- बप्पा इस बार हमारा विसर्जन करने वाले थे लेकिन माइंड चेंज हो गया- सलमान खान
मुंबई लगातार बारिश के चलते बेहाल है और इस समय धमाकेदार तरीके से मुंबई में गणपति की भी धूम मची हुई है। ऐसे में सलमान खान ने मुंबई की बारिश और गणपति को लेकर ऐसी बात कही है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रही है। गौरतलब है कि सलमान खान ने आईफा 2019 के कॉंफ्रेंस के दौरान कहा कि.. 'इस बार की बारिश में ऐसा लगा कि बप्पा हमारा विसर्जन करने वाले हैं। हमेशा हम लोग उनका करते हैं इस बार बप्पा ने बोला मैं तुम लोगों का विसर्जन करूंगा। शुक्र है कि उनका माइंड चेंज हो गया।'
गौरतलब है कि ना सिर्फ आम आदमी को बल्कि सेलेब्स को भी इस बारिश से काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। सनी देओल ने बारिश के चलते अपने बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म पल पल दिल के पास ट्रेलर लॉंच कैंसिल कर दिया था तो वहीं अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा में जलभराव हो गया।

सुपरस्टार सलमान खान ने जब ये बात कही तो उनके साथ कैटरीना कैफ और माधुरी दीक्षित मौजूद थीं। इसके अलावा सलमान खान ने प्रधानमंत्री के सिंगल यूज प्लास्टिक के बैन पर तारीफ भी की।
बता दें कि बारिश के बाद से ही कई सितारे ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कई गंभीर मामले सामने भी आए हैं। आप देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











