सलमान खान का टाईगर 3 से फर्स्ट लुक हुआ वायरल, इमरान के साथ एक्शन शूट से पहले हुआ बड़ा बदलाव
सलमान खान आजकल अपनी अगली फिल्म टाईगर 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं और बॉलीवुड में कोरोना बम फटने के बाद से सलमान खान ने टाईगर 3 के सेट पर भी कड़े नियम लागू करवा दिए हैं। टाईगर 3 के सेट पर अब केवल वही मौजूद होगा जिसकी उस सीन में ज़रूरत है। बाकी सेट पर कोई भी अतिरिक्त इंसान नहीं होगा।
इस बीच फैन्स, सलमान खान की इस फिल्म के लिए बहुत ही ज़्यादा बेसब्र हुए जा रहे हैं और एक फैन क्लब ने सलमान खान की एक तस्वीर को टाईगर 3 से उनका फर्स्ट लुक बताकर वायरल करना शुरू कर दिया है।

अगले हफ्ते से सलमान खान, इमरान हाशमी के साथ फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं। इस शेड्यूल में सलमान खान, इमरान हाशमी के साथ बहुत बड़ा एक्शन सीन शूट करने जा रहे हैं। इसके बाद फरवरी से शाहरूख खान भी सलमान खान के साथ फिल्म के लिए अपना कैमियो शूट करने जा रहे हैं।

कैटरीना कैफ के साथ रोमांटिक गाना
सलमान खान विदेश में कैटरीना कैफ के साथ काफी बड़े बजट का रोमांटिक गाना शूट कर चुके हैं। पिछली फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ का रोमांटिक गाना दिल दियां गल्लां, चार्टबस्टर था। वहीं दूसरी तरफ, ये गाना बेहद ही खूबसूरत तरीके से शूट किया गया था और इस पर काफी पैसे खर्च किए गए थे। इस बार भी सलमान और कैटरीना के गाने पर काफी ज़्यादा बजट खर्च किया गया था।

दिसंबर 2022 में फिल्म
सलमान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि टाईगर 3 दिसंबर 2022 में रिलीज़ होगी। सलमान खान की टाईगर सीरीज़ की पिछली फिल्म टाईगर ज़िंदा है भी दिसंबर रिलीज़ थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। माना जा रहा है कि टाईगर 3 एक बार फिर से इतिहास दोहराएगी। वहीं ये फिल्म सलमान खान के करियर के लिए भी वरदान साबित होगी। सलमान खान की पिछली फिल्में ट्यूबलाईट, भारत, रेस 3, राधे, दबंग 3 किसी ने भी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखाया है।

इमरान हाशमी के साथ एक्शन
यशराज फिल्म्स की इस स्पाई थ्रिलर में इमरान हाशमी, विलेन की भूमिका में नज़र आएंगे। अब तक टाईगर सीरीज़ केवल हीरो के दम पर आगे बढ़ रही थी और फिल्म के विलेन के तौर पर सपोर्टिंग भूमिकाएं करते एक्टर्स थे। पहली बार, इमरान हाशमी के साथ टाईगर 3, धूम सीरीज़ की ही तरह हीरो और विलेन का सामंजस्य बैठाकर दर्शकों को खुश करने वाली है। फिल्म में इमरान हाशमी पाकिस्तान के टाईगर की भूमिका में दिखाई देंगे। पाकिस्तानी जासूस बनकर वो टाईगर और ज़ोया से टक्कर लेंगे।

कितना आगे बढ़ेगी स्पाई यूनिवर्स
सलमान खान, टाईगर 3 के अपने किरदार के साथ शाहरूख खान की पठान में एंट्री ले चुके हैं और अपनी शूटिंग पूरी कर चुके हैं। वहीं जल्दी ही शाहरूख खान भी अपने पठान के किरदार के साथ टाईगर 3 में एंट्री लेंगे और कैमियो करते दिखाई देंगे। खबरों की मानें तो आगे चलकर, इन दोनों जासूसों के साथ वॉर से ऋतिक रोशन का किरदार कबीर भी जुड़ेगा और यशराज फिल्म्स एक स्पाई यूनिवर्स की नींव रखेगा जो एवेंजर्स फिल्मों की तरह, आगे चलकर एक साथ आएगी।

पहले भी वायरल हुआ है लुक
सलमान खान की टाईगर 3 की शूटिंग पिछले साल से ही चल रही है। शूटिंग शुरू होने के बाद, सलमान खान का एक लुक फिल्म के सेट से वायरल हुआ था। हालांकि इसे बस किसी एक सीन का लुक माना जा रहा है। पूरी फिल्म में सलमान खान इस बार किस नए अवतार में दिखाई देंगे ये देखने के लिए फिलहाल अभी फैन्स को काफी लंबा इंतज़ार करना होगा।

धमाकेदार होगी एंट्री
फिल्म में मनीष शर्मा सलमान खान, इमरान हाशमी और कैटरीना कैफ के लिए बेहतरीन तरीके से एक्शन एंट्री डिज़ाईन की हुई है। फिल्म में तीनों स्टार्स को अलग अलग एंट्री मिलेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो सबकी एंट्री पर 8 - 10 करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं। फिल्म को इस बार डायरेक्ट कर रहे हैं मनीष शर्मा। फिल्म का पहला भाग कबीर खान और दूसरा भाग अली अब्बास ज़फर ने डायरेक्ट किया था। मनीष शर्मा ने बैंड बाजा बारात के साथ अपना डायरेक्शन डेब्यू किया था। उन्होंने शाहरूख खान की फैन भी डायरेक्ट की थी।

टाईगर के आगे का प्लान
टाईगर 3 के बाद सलमान खान की पांच फिल्मों की चर्चा तेज़ी पर है। पहली फिल्म है पवन पुत्र भाईजान जो कि बजरंगी भाईजान का सीक्वल है। दूसरी फिल्म में नो एंट्री में एंट्री जो कि नो एंट्री का सीक्वल है। तीसरी फिल्म है कभी ईद कभी दिवाली जिसका नाम बदल कर भाईजान रख दिया गया है। चौथी फिल्म है रवींद्र कौशिक बायोपिक जिसका नाम ब्लैक टाईगर बताया जा रहा है और पांचवी फिल्म है सूरज बड़जात्या के साथ अगला प्रोजेक्ट।


Click it and Unblock the Notifications











