KKBKKJ: 'किसी का भाई किसी की जान' का नया गाना 'लेट्स डांस छोटू मोटू' देखा आपने? सलमान ने खुद गाया है ये गाना!

KKBKKJ

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' फिल्म काफी समय से सुर्खियों में है। कभी फिल्म का ट्रेलर तो कभी गाने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं। लोग सलमान खान की फिल्म KKBKKJ का ईद को मौके पर 21 अप्रैल को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के गाने जहां चार्टबस्टर में तहलका मचा रहे हैं वहीं एक और गाना फैंस को नचाने आ गया है। जी हां, कुछ ही देर पहले 'लेट्स डांस छोटू मोटू' गाना जी म्यूजिक कंपनी के अधिकारी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। फिल्म में सलमान खान साउथ इंडियन लुक में धोती दुपट्टा और शर्ट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही हनी सिंह भी गाने में साउथ इंडियन लुक में ही नजर आ रहे हैं।

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने को पोस्ट करते हुए लिखा कि 'Lets Dance Chotu Motu'गाना रिलीज हो गया है। वही ज़ी म्यूजिक कंपनी ने भी अपने सोशल मीडिया पर इस बात की खबर दी। मात्र 1 घंटे में ही इस गाने को यूट्यूब चैनल पर 3 लाख 40 हजार के आसपास लोग देख चुके हैं।

इस गाने में रैप को यो यो हनी सिंह ने गाया है। वहीं सलमान खान और देवी श्री प्रसाद ने भी ये गाना गाया है। वहीं फीमेल लिरिक्स नेहा भसीन ने गाए हैं। इस गाने में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती और पूजा हेगड़े के साथ ही यो यो हनी सिंह भी दिखेंगे ।

गाने के प्रोड्यूसर सलमान खान हैं और फरहाद ने इसे डायरेक्ट किया है। लेट्स डांस छोटू मोटू' गाने को ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब सभी जगह एक साथ रिलीज किया गया है। गाने को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और यूट्यूब पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। बहरहाल, ये देखना होगा कि अन्य गानों की तरह ये गाना भी चार्टबस्टर में तहलका में कितना तहलका मचा पाता है।

'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान, पूजा हेगड़े और पलक तिवारी के साथ ही तेलुगु सुपरस्टार दग्गुबाती वेंकटेश के साथ ही आरआरआर स्टार राम चरण का एक कैमियो भी शामिल है। आपको बता दें, 21 अप्रैल को रिलीज हो रही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। सलमान खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम के बायो प्रोफाइल में इसका लिंक अपडेट किया हुआ है।

More from Filmibeat

Read more about: kkbkkj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X