#Kick2: तो ये हुईं सलमान की फिल्म में फाइनल...5वीं बार एक ही जोड़ी!

अगर सूत्रों की मानें तो किक 2 के लिए सलमान खान के अपोज़िट और कोई नहीं बल्कि जैकलीन फर्नांडीज़ ही होंगी। और साजिद खान को ये जोड़ी इतनी पसंद है कि वो अपना लीड पेयर नहीं बदलेंगे।

वैसे अगर ऐसा हुआ तो किक 2 जैकलीन फर्नांडीज़ और साजिद खान की पांचवी फिल्म होगी। हाउसफुल, हाउसफुल 2, हाउसफुल 3, ढिशूम और किक में वो पहले ही नज़र आ चुकी हैं।

Salman Khan kick 2

वैसे उड़ती खबरें ये भी कह रही हैं कि जैकलीन फर्नांडीज़ को वरूण धवन स्टारर जुड़वा 2 में भी फाइनल किया जा चुका है। अब फिलहाल तो किक 2 की कहानी लिखी जा रही है।
[[#Point 'जब आदमी रणबीर कपूर से सलमान खान बन जाए तो डरता है!']]


और इससे पहले भी किक 2 और जैकलीन के नाम की खबर हमेशा उड़ती आई है। वो सलमान खान के करीब ही हैं और उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म में भी काम कर रही हैं। ऐसे में अगर वो किक 2 में दिखती हैं तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
[#FinalCast: जब 25 वाला सलमान खान हो तो कोई 50 वाला क्यों ले!]

वैसे सलमान खान की नज़र सुंदर न्यूकमर्स पर हमेशा रहती हैं। जानिए फिलहाल किस किस न्यूकमर पर नज़र रखे हुए हैं सलमान -

साएशा सहगल
सलमान खान साएशा के शिवाय परफॉर्मेंस पर नज़र रखे हुए हैं। इतना ही नहीं, उन्हें शिवाय के रशेज़ देखने की जल्दी अजय देवगन से ज़्यादा है। वो साएशा को पहले से जानते हैं और उन्होंने ही साएशा को हीरोइन बनने का आईडिया दिया था।

रिजेक्ट की प्रेम रतन...
साएशा के पास प्रेम रतन धन पायो का ऑफर आया। अब सलमान के साथ डेब्यू करने का मौका कौन छोड़ सकता है। लेकिन साएशा ने राजकुमारी मैथिली का किरदार विनम्रता से रिजेक्ट कर दिया। कारण बहुत ही साफ था, उनकी मां को लगा कि साएशा के लिए शिवाय से परफेक्ट डेब्यू नहीं हो सकता है।

एमी जैक्सन
सलमान खान की किक से एमी जैक्सन डेब्यू करने वाली थी लेकिन उस दौरान वो साउथ के सुपर डायरेक्ट शंकर के साथ आई नाम की फिल्म के कॉन्ट्रैक्ट में बंधी थीं। बाद में एमी ने अक्षय कुमार की सिंह इज़ ब्लिंग से डेब्यू किया। अब एमी पर सलमान की लगातार नज़र है।

कृति सैनन
कृति सैनन के लिए तो ये वाकई किसी उपलब्धि से कम नहीं है कि बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान, उन पर पूरी तरह से फिदा हैं। तभी तो वो चार फिल्मों से उनके साथ काम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कभी कुछ हो जाता है तो कभी कुछ और।

हर प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच
कृति को सलमान खान के लगभग हर प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया जाता है। सुलतान के लिए तो कृति फाइनल भी हो चुकी थीं लेकिन फिर यशराज ने उनके सामने एक अजीब सा कॉन्ट्रैक्ट रखा जिसके मुताबिक वो यशराज का टैलेंट कहलाएंगी और ये कृति सैनन को मंज़ूर नहीं था।

वलूशा डीसूज़ा
सलमान खान आजकल शाहरूख खान की फैन हीरोइन वलूशा डीसूज़ा के साथ काफी पार्टी कर रहे हैं। क्यों? इसका कारण फिलहाल किसी को नहीं पता है।

कियारा आडवाणी
अगर सूत्रों की मानें सलमान की होम प्रोडक्शन फिल्म जट एंड जूलियट के लिए कियारा आडवाणी का नाम फाइनल कर लिया गया है। कियारा, सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड शाहीन की भांजी हैं। कियारा से सलमान की फैमिली फिल्म फगली से अपना डेब्यू किया था। फिल्म में पुलकित सम्राट थे और इसे अतुल अग्निहोत्री ने प्रो़ड्यूस किया था।

उर्वशी रौतेला
सलमान खान ने उर्वशी रौतेला को सुलतान ऑफर की थी पर उन्हें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेना था। इसके बाद से उर्वशी सलमान के आस पास ही पाई जाती हैं। उर्वशी रौतेला ने सनी देओल के साथ डेब्यू किया था।

दबंग 3
माना जा रहा है कि 18 साल की पर्ल शाह सलमान खान की काफी करीबी हैं और उन्हें सलमान खान ही कोचिंग दे रहे हैं। और दबंग 3 में उनके होने की चर्चा ज़ोरों पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X