लॉकडाउन तोड़ कर क्यों टहल रहे हैं सलमान के पिता सलीम खान, कारण सुनकर आप भी करेंगे सलाम
सलमान खान काफी समय से लोगों को समझा रहे हैं कि कोरोना से बचने के लिए क्या करना है और क्या नहीं करना है। सलमान लगातार फैन्स से कह रहे हैं कि घर पर ही रहो लेकिन अब उनके पिता सलीम खान सड़क पर टहल रहे हैं।
सलीम खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो सड़क पर टहलने जाते हैं लेकिन केवल मेडिकल कारणों से। इसलिए उन्होंने पुलिस से एक पास भी बनवाया है। गौरतलब है कि सलीम खान पिछले चालीस सालों से रोज़ कबूतरों को दाना दे रहे हैं। और लॉकडाउन में भी ये नियम नहीं टूटा।

लेकिन सलीम खान की शिकायत है कि ढेरों लोग अपने कुत्ते टहलाते सड़क पर घूम रहे हैं और ना कोई उन्हें डांट रहा है और ना ही उनसे कोई सवाल पूछ रहा है। वहीं इस समय अकेले रहने के बावजूद, सलीम खान अपनी सेहत का पूरा ख्याल रख रहे हैं।
सलीम खान की मानें तो उनकी कमर में दिक्कत है और वो 40 साल से टहलते हैं। अगर उन्होंने टहलना बंद कर दिया तो उनकी दिक्कत और बढ़ जाएगी, इसलिए सलीम खान रोज़ बाहर टहलने जाते हैं लेकिन पूरी सावधानी बरतते हैं।


Click it and Unblock the Notifications