..................... Salman Khan's Fans reaction on Tiger 3 Announcement, Read the post! टाइगर 3 का ऐलान होते ही उछल पड़े सलमान खान के फैंस, बोले 'सुनामी आने वाली है' - Hindi Filmibeat

टाइगर 3 का ऐलान होते ही उछल पड़े सलमान खान के फैंस, बोले 'सुनामी आने वाली है'

मेगास्टार सलमान खान इस वक्त अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और आज इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान रिलीज डेट के साथ हो चुका है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ नजर आने वाली है। जैसे ही सलमान खान ने टाइगर 3 का ऐलान सोशल मीडिया पर किया और शानदार टीजर साझा किया, उसके बाद धमाका हो गया। लगातार उनकी फिल्म और नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

सलमान खान ने एक टीजर पोस्ट किया था जो जिसमें कैटरीना कैफ फाइट करतीं नजर आ रहीं हैं। सलमान खान ने इसके साथ लिखा था कि.. ''हम सब अपना ख्याल रखेंगे, टाइगर 3 ईद 2023 पर रिलीज होगी।

tiger 3, salman khan, टाइगर 3, सलमान खान

चलो सभी वहां रहते हैं, ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी फिल्म।'' इसके बाद से फैंस सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं और हम आपको उनके रिएक्शन्स लेकर आए हैं। फैंस का कहना है कि तूफान आने ही वाला है। आप देखिए शानदार रिएक्शन्स...

इसे कहते हैं ऐलान

इसे कहते हैं ऐलान

एक यूजर ने सलमान खान और कैटरीना कैफ की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, 'टाइगर 3 इसे कहते है फिल्म का ऐलान, तूफान आने वाला है।' इससे इतना तय है कि फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

रोंगटे खड़े हो गए

रोंगटे खड़े हो गए

इस यूजर ने लिखा है कि.. रोंगटे खड़े हो गए, अब तक के सारे रिकॉर्ड्स टूटने वाले हैं। सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म तीन भाषाओं में रिलीज हो रही है।

तूफान के पहले की शांति

तूफान के पहले की शांति

इस यूजर ने लिखा है.. तूफान के पहले की शांति, टाइगर के आइकॉनिक स्कार्फ के साथ सलमान खान।

सलमान खान इस सीन में आराम करते नजर आ रहे हैं।

सुमित कडेल ने लिखा

सुमित कडेल ने लिखा

इन्होने लिखा है कि.. सलमान खान ईद 2023 के मौके पर टाइगर 3 के साथ नजर आएंगे।

उनका पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है और उनकी काफी शानदार फैन फॉलोविंग है।

सुनामी लाने के लिए पूरी तरह से तैयार

सुनामी लाने के लिए पूरी तरह से तैयार

इस फैन ने लिखा है कि.. सभी जासूसों का बाप सलमान खान, बॉक्स ऑफिस में सुनामी लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। टाइगर 3, 21 अप्रैल को।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X