Reaction- 'बॉक्स ऑफिस का बाप'- राधे की रिलीज डेट का ऐलान होते ही क्या बोले सलमान खान के फैंस!

सलमान खान ने एक बार जो कमिटमेंट कर दी उसके बाद वो किसी की नहीं सुनते हैं और ये एक बार फिर से सुपरस्टार ने साबित कर दिया है। इस कोरोना काल के दौरान जब सितारे अपनी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहे हैं तो वहीं सलमान खान राधे की रिलीज डेट का ऐलान करके अपना वादा वफा कर दिया है। राधे इस ईद 13 मई 2021 को रिलीज होगी।

सलमान खान ने कुछ समय पहले कहा था कि कोरोना काल में थिएटर मालिकों को काफी नुकसान हुआ है और उनकी अर्जी पर वो ऐसा करने जा रहे हैं। जैसे ही इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हुआ फैंस काफी खुश हैं क्योंकि लंबे इंतजार के बाद वो सलमान भाई को बड़े पर्दे पर देखेंगे।

radhe, salman khan, राधे, सलमान खान

रिलीज डेट का ऐलान करते हुए सलमान खान ने एक पोस्टर साझा किया था। फैंस इसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की कमेंट कर रहे हैं।

किसी का कहना है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी तो कोई कह रहा है कि सलमान खान की वापसी हो रही है। स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा और दिशा पटानी भी अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। आप देखिए फैंस कैसे रिएक्ट कर रहे हैं...

फैन का प्यार

फैन का प्यार

इस फैन का कहना है, मेरी आखिरी सांस तक मैं सिर्फ आप से प्यार करूंगा सलमान भाई।

ब्लॉकबस्टर है

ब्लॉकबस्टर है

इस फैन ने लिखा है.. 'ईद राधे की है, राधे बोले तो ब्लॉकबस्टर है।' सलमान खान के फैंस काफी खुश हैं।

रोक सको तो रोक लो

रोक सको तो रोक लो

इन फैन ने लिखा है, 'रोक सको तो रोक लो। भाईजान।' सलमान खान का ये पोस्टर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

कमर्शियल फिल्म

कमर्शियल फिल्म

इनका कहना है.. कोरोना काल के बाद पहली कमर्शियल फिल्म मेरे सुपरस्टार सलमान खान के द्वारा रिलीज की जा रही है। पूरे स्वैग के साथ वो आ रहे हैं।

बॉलीवुड के किंग

बॉलीवुड के किंग

'सलमान खान बॉक्स ऑफिस और बॉलीवुड के किंग हैं, कोई भी उनसे मुकाबला नहीं कर सकता है।' इस फैन का पोस्ट पसंद किया जा रहा है।

 एक्साइटेड हूं

एक्साइटेड हूं

इस फैन का कहना है कि ये फिल्म काफी बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होने वाली है। फिल्म के लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X